Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
स्किन टोन को हल्का करने के लिये यूज़ करें ये 6 नेचुरल ब्लीचर
आपकी त्वचा की स्थिति इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप त्वचा पर क्या लगाती हैं परंतु इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप क्या खाती हैं तथा आप अपनी त्वचा की देखभाल किस तरह करती हैं।
The All New Snapdeal Branding! UNBOX The All New Snapdeal Get Upto 70% Off
अपना त्वचा को हाथ लगाने से बचें, केमिकल आधारित उत्पादों का उपयोग न करके अपने रोम छिद्रों को बंद होने से बचाएं, त्वचा के लिए सुरक्षित क्लीन्ज़र्स का उपयोग करें और सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात कि अपने शरीर को हाइड्रेट रखें।

बाहर जाने से 30 मिनिट पहले सनस्क्रीन लगायें, सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक धूप में न जाएँ तथा चेहरे को बचाने के लिए उसे स्कॉर्फ से न ढंके।
ऐसा करने से बाहर के बैक्टीरिया और धूल आपके स्कॉर्फ में फंस जाते हैं जो त्वचा की सतह से रगड़ खाने के बाद खुजली का कारण बन सकते हैं। अत: यहाँ त्वचा की रंगत को निखारने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं, आइए देखें:

1. संतरा
संतरे में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से ब्लीच करता है।
इसका उपयोग कैसे करें
एक चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को दूध के साथ मिलकर पेस्ट बनायें। इसे अपनी गर्दन और चेहरे पर लगायें। इसे सूखने दें तथा बाद में धो डालें। उत्तम परिणामों के लिए इस आयुर्वेदिक उपचार को प्रतिदिन अपनाएँ।

2. हल्दी
हल्दी में प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं तो त्वचा से विषारी पदार्थों को बाहर निकालते हैं तथा टैनिंग को दूर करते हैं। हल्दी फेस मास्क: स्किन टाइट बनाए और झर्रियां मिटाए
इसका उपयोग कैसे करें
एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनायें। इस पेस्ट की पतली परत अपने चेहरे और गर्दन पर लगायें। इसे 30 मिनिट तक सूखने दें फिर धो कर साफ़ कर लें।

3. पपीता
पपीते में विटामिन ए, सी और एंजाइम्स होते हैं जो त्वचा को पुनर्जीवित करते हैं तथा त्वचा की रंगत को निखारते हैं।
इसका उपयोग कैसे करें
एक पके हुए पपीते का गूदा लें तथा इसमें एक चम्मच नीबू का रस मिलाएं। इसे गीले चेहरे पर लगायें। इसे 30 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में धो डालें। यह स्किन को प्राकृतिक रूप से ब्लीच करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

4. आंवला
आंवला या भारतीय गूसबेरी एंटीऑक्सीडेंटस, विटामिन सी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा हुआ है अत: यह आपकी त्वचा के लिए एक वरदान है। फाइन लाइंस को दूर करना, त्वचा की रंगत को सुधारना तथा त्वचा में कसाव लाना आदि सब कुछ आंवला कर सकता है।
इसका उपयोग कैसे करें
एक चम्मच आंवले का रस लें तथा इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। रुई का एक फाहा लें तथा इस घोल में डुबायें, अतिरिक्त घोल को निचोड़कर निकाल दें तथा इसे थपथपा कर अपने चेहरे पर लगायें। इसे सूखने दें तथा बाद में धो डालें। उत्तम परिणामों के लिए इसे प्रतिदिन रात में सोने से पहले लगायें।

5. मूली
मूली में त्वचा की रंगत निखारने के गुण होते हैं जो त्वचा को एक सप्ताह में गोरा बना सकते हैं तथा त्वचा में कसाव ला सकते हैं। जानें, पाइल्स के इलाज में मूली है कैसे नंबर वन
इसका उपयोग कैसे करें
मूली को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें तथा 15 मिनिट बाद धो डालें।

6. दही
दही में लेक्टिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा की अशुद्धियों को दूर करता है त्वचा को एक्स्फोलियेट करता है (मृत त्वचा को निकालता है) और रोम छिद्रों को खोलता है जिससे त्वचा उजली होती है।
इसका उपयोग कैसे करें
प्रतिदिन रात में सोने से पहले चेहरे पर दही लगायें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में धो डालें। उत्तम परिणामों के लिए प्राकृतिक स्किन ब्लीचर्स का उपयोग प्रतिदिन करें।



Click it and Unblock the Notifications
