Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चाय के साथ खाएं नमकीन चगोड़ी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आंद्रा का परंपरागत स्नैक्स अगर कोई है तो वह है चगोड़ी। टेस्ट में कुरकुरा और देखने में गोल्ड कलर का यह स्नैक्स चाय और कॉफी के साथ काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप किसी यात्रा पर निकले हैं तो चगोड़ी आपका साथ बहुत दूर तक निभा सकता है। चगोड़ी को बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिये सामग्री भी ज्यादा नहीं पड़ती। चगोड़ी चावल के आटे से तैयार की जाती है, जिसमें नमक, अजवाइन आदि मिलाया जाता है। तो अगर आपको शाम के समय कुछ नमकीन खाने का मन करे, तो चगोडी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। चलिये जानते हैं चगोड़ी बनाने कि विधि-

सामग्री-
- चावल का आटा- 1 कप
- पानी- 1 कप
- तिल का तेल- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- अजवाइन- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- रिफाइंड तेल- 1 कप
विधि-
- एक बडे़ से बरतन में 1 कप पानी उबालें। फिर आंच को धीमा करें और उसमें नमक तथा तिल का तेल डालें।
- अच्छे से मिक्स करें फिर उसमें चावल का आटा डाल कर मिक्स करें।
- इस आटे को 30 मिनट के लिये ऐसी ही छोड़ दें। फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालें।
- अब आटे को अच्छी तरह से मिक्स करें और उसमें 1 छोटा चम्मच तिल का तेल भी मिक्स करें।
- अब आपका आटा तैयार हो गया है।
- अब आंच पर कढाई चढा कर उसमें तेल डालिये।
- आटे की मटर जितनी लोई लीजिये। अब उसे लंबा लंबा रोल कर लें।
- रोल कर के आटे को गोल आकार दें और दोनों किनारों को एक साथ चिपका लें।
- इसी प्रकार से कई चिगोड़ी तैयार करें।
- अब गरम तेल में इन्हें सुनहरा होने तक तल लें।
- जब हो जाए तब इन्हें या तो सर्व करें या तो ठंडा कर के एयर टाइट जार में बंद कर के रखें।
Comments
English summary
Chegodi (Rice Flour Rings)
Story first published: Monday, November 25, 2013, 17:02 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2013



Click it and Unblock the Notifications
