Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऐसे खाद्य पदार्थ जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक होते हैं
विश्व में कई लोग ऐसा सोचते हैं क्या कोई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो चयापचय की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं तथा वज़न कम करने के लिए शरीर की फैट बर्निग क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
वास्तविकता यह है कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खाने मात्र से आपकी चयापचय की प्रक्रिया बढ़ जाती है। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों को नेगेटिव कैलोरी फ़ूड कहा जाता है।
इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में फैट बर्न करने की क्षमता होती है अत: ये वज़न कम करने में सहायक होते हैं। वास्तव में इन पदार्थों का सेवन करके आप भोजन से मिलने वाली कैलोरीज़ से अधिक कैलोरीज़ बर्न कर सकते हैं।

इस प्रकार चयापचय की दर को बढ़ाने तथा फैट बर्न करने की क्षमता के कारण ही नेगेटिव कैलोरी फ़ूड बहुत महत्वपूर्ण हैं। उचित व्यायाम करने के साथ ही ये नेगेटिव खाद्य पदार्थ जो आपकी चयापचय दर को बढ़ाने के साथ साथ वज़न कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लहसुन एक ऐसा ही खाद्य पदार्थ है। लहसुन आपकी चयापचय की प्रक्रिया को बढ़ाता है तथा वज़न कम करने में सहायक होता है। यह शरीर की फैट उत्पन्न करने की क्षमता को धीमा कर देते हैं तथा दिन भर की जाने वाली गतिविधियों में बर्न होने वाली कैलोरीज़ की संख्या को बढ़ा देते हैं।

खट्टे फल जैसे नीबू, संतरे और अंगूर आदि में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। ये फैट बर्न की प्रक्रिया को बढ़ाने में सहायक होते हैं क्योंकि विटामिन सी फैट के चयापचय की दर को तीव्र करते हैं।
बेरीज़ जैसे ब्लूबेरीज़, स्ट्रॉबेरीज़ और ब्लैकबेरीज़ आपकी चयापचय की दर को बढ़ाते हैं। इनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये कैलोरीज़ बर्न करने में सहायक होते हैं। बेरीज़ में उपस्थित फाइबर फैट को अवशोषित कर लेते हैं तथा उन्हें शरीर से बाहर निकाल देते हैं।

वज़न कम करने के लिए सीरियल्स खाएं। सीरियल्स न केवल आपकी चयापचय को बढ़ाते हैं बल्कि ये कई घंटों तक आपको उर्जा प्रदान करते हैं क्योंकि इन्हें पचने में बहुत समय लगता है। यह इन्सुलिन के स्तर पर नियंत्रण रखकर फैट बनने से भी रोकता है।

ऐसे लोग जो बिना चर्बी के प्रोटीन जैसे फिश या चिकन का सेवन करते हैं उनकी चयापचय की दर में सुधार आता है। इनेक पाचन में बहुत अधिक समय और उर्जा की आवश्यकता होती है जिससे फैट बर्न होने की प्रक्रिया बढ़ जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
