Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
2 हफ्ते में घटाएं पेट से 2 इंच तक चर्बी, जानें 15 बेहतरीन तरीके

हो सकता है कि आप बहुत ज्यादा डायटिंग और जिमिंग कर रहे हों और फिर भी आपके पेट से चर्बी घटने का नाम नहीं ले रही है। क्या कभी आपने इसके पीछे की वजह खोजी है?
इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे ऑफिस का स्ट्रेस, बाहर का खाना, रोजाना जिम ना जाना या फिर अपनी नींद पूरी ना करना आदि।मोटापा ना तो एक दिन में बढ़ता है और ना ही एक दिन में खतम होता है। चर्बी को गलाने के लिये आपको कम से कम 1 महीने महनत करनी पड़ेगी।

लेकिन अगर आपके पास समय नहीं है या फिर आपको किसी खास की शादी अटेंड करने के लिये तोंद कम करनी है तो हम आपको ऐसे 15 तरीके बताएंगे, जिससे आप केवल 2 हफ्तों में ही 2 इंच तक कम की चर्बी पेट से कम कर लेंगे।

1. वेट ट्रेनिंग कीजिये
यदि आप पुरष हैं या फिर महिला, भारी वजन उठाने से आपका फैट बर्न होगा। इससे मासपेशियां बनती हैं और शरीर का मैटाबॉलिज़्म बढता है। जब आप भारी वजन उठाते हैं तो आप बहुत तेजी से कैलोरीज़ बर्न करने लगते हैं।

2. कभी कभार फास्ट भी रखें
जो लोग दिन में दो से तीन बार खाना खाते हैं उन्हें हफ्ते में 1 दिन उपवास जरुर रखना चाहिये। यह एक अच्छी टेक्नीक है जिससे आप आराम से वजन कम कर सकते हैं।

3. खुद को हाइड्रेट रखिये
दिनभर में खूब सारा पानी पीजिये। इससे आपको भूख नहीं लगेगी और पेट भी भरा रहेगा। रोजाना दिनमें तीन से चार लीटर पानी पीजिये, जिससे आप का शरीर हमेशा हाइड्रेट रहे और आप जल्दी से मोटापा घटा सकें।

4. ढेर सारे फल और सब्जियां खाएं
अपने खाने में अधिक से अधिक फाइबर को शामिल करें जो कि आपको फल और सब्जियों से ही प्राप्त होगा। फलों और सब्जियों को खाने से आपके शरीर में ना सिर्फ पानी की कमी पूरी होगी बल्कि इससे शरीर में फाइबर भी पहुंचेगा। फाइबर पाचन क्रिया को ठीक रखता है।

5. कोल्ड्रिंक को कहें ना
65 प्रतिशत लोग शुगर वाला पेय या कोल्ड्रिक्स आदि बहुत पीते हैं, जिससे पेट तो भरता नहीं बल्कि कैलोरी अलग से मिलती है।

6. शुगर से करें परहेज
शुगर से मोटापा बढ़ता है। इसलिए आप शुगर से बनी हुई चीजों का सेवन कम करें और इसको अपनी दिनचर्या से हटाने की कोशश करें। ना तो चीनी वाली चाय पिएं और ना ही मिठाई खाएं।

7. ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी ज्यादा होता है जो शरीर में भरी गंदगी को निकाल कर बॉडी को डिटॉक्स करती है। साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढाती है, जिससे चर्बी तेजी से गलने लगती है।

8. प्रोटीन वाली चीजें खाएं
उच्च मात्रा में प्रोटीन वाले भोजन आपकी मीठी चीजें खाने की लालसा को रोकने के लिए सही विकल्प है। नट्स, बीज और अन्य स्नैक्स, जो प्रोटीन में उच्च होते हैं, आसानी से आपकी भूख को कम कर सकते हैं और इस प्रकार कम कैलोरी का सेवन हो सकता है।

9. दिन भर गरम पानी का सेवन करे
दिन भर अगर आप गरम पानी पिएंगे तो चर्बी को गलाना आसान होगा। इसके लिये अगर आप गरम पानी में नींबू और अदरक का रस भी मिला लें तो और भी बेहतर है। गरम पानी से पाचन तंतरा सुधर जाता है और गतिविधि बढ़ती है जिस से आप का शरीर चर्बी को अच्छी तरह से उपयोग करके जला देता है।

10. मेवे खाएं
क्या आप जानते हैं कि मेवों में ढेर सारा फैट होता है जो कि आपकी तोंद को कम करने में मददगार होता है। यह मोनोसैचुरेटेड फैट में हाई होता है जो कि चर्बी को गलाने का काम करता है।

11. शराब से करें तौबा
अगर आप शराब के एक पूरे ग्लास का सेवन करते हैं तो शरीर को 178 कैलोरी ऊर्जा हासिल होती है। ये दो चॉकलेट बिस्कुट खाने से मिलने वाली ऊर्जा के बराबर है। इस ऊर्जा को खपाने के लिए आपको कम से कम आधे घंटे तक फ़ुर्ती से चलना होगा। यदि आप डाइट नहीं करते और अच्छा खासा खाते भी हैं तो जाहिर सी बात है कि आप कभी मोटापा कम नहीं कर पाएंगे।

12. अदरक का सेवन करें
अदरक से मोटापा भी कंट्रोल किया जा सकता है। पेट पर जमी चर्बी को कम करने में अदरक काफी प्रभावी होती है। आयुर्वेद कहता है कि अगर मोटापा कम करना है तो ताजी अदरक की जड़ या उसका पानी पियें।

13. अपनी नींद पूरी कीजिये
नींद मोटापे से लड़ती है। रिसर्च के मुताबिक 7 से 8 घंटो की कम नींद भूख पैदा करती है, जिससे आप जरुरत से ज्यदा खा लेते हैं और मोटापा बढ जाता है।

14. सोडियम का कम सेवन करें
यदि आपको चाऊमीन, नमकीन या फ्रेंच फ्राइज़ आदि पसंद हैं तो याद रखें कि उसमें सोडियम काफी ज्यादा होता है। आपके आहार में बहुत अधिक नमक सूजन पैदा कर सकता है, इसलिए कम नमक खाने से आपको इससे बचने में मदद मिल सकती है।

15. बाहर का खना ना खाएं
बाहर का खाना खाने से बचें और घर का खाना खाएं। बाहर के खाने में तेज नमक, मिच्र और हाई फैट वाली चीजें मिली होती हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
