Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
करीना की डाइटिशियन ने बताए एबीसी जूस के फायदे, स्किन ग्लों करने से लेकर वजन करता है कम
इन दिनों बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन, हेल्थ के प्रति जागरुक लोगों के बीच काफी पॉप्युलर होने लगा है। हेल्दी और फिट रहने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। बॉडी डिटॉक्स करना यानि शरीर के अंदर के विषैले तत्व और अशुद्धियों को बाहर निकालना जरुरी होता है।
शरीर को डिटॉक्स करने के कई सारे फायदें है जैसे वेटलॉस से लेकर आप पूरे दिन रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक रहते हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे बढि़या तरीका होता है जूस का सेवन। अगर आप बॉडी डिटॉक्स करने के साथ ही है सेहत से जुड़े कई फायदें पाने चाहते है तो ABC जूस आपके लिए सर्वोत्तम विकल्प है। ये जूस को आपके शरीर के साथ दिमाग को भी तरोताजा रखता है।

करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के मुताबिक , एबीसी जूस एक चमत्कारी पेय है। एबीसी यानि एप्पल, बीटरूट और गाजर को नींबू के रस साथ मिलकर बनता है। इसे पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दो सब्जियों और एक फल से मिलकर बना ये डिटॉक्स ड्रिंक सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इस जूस को पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
क्यों है इतना हेल्दी एबीसी जूस?
एबीसी जूस सेब, गाजर, चकुंदर और नींबू के रस को मिलाकर बनाया जाता सेब में विटामिन्स, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और सोडियम जैसे गुण होते हैं।
वहीं, चुकंदर में भी एंटी-ऑक्सिडेंट्स, फोलिक एसिड, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन्स और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं। ये आपके दिल को हमेशा हेल्दी रखने के साथ आपके शरीर में बुरे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। बीटरुट या चुंकदर में मौजूद घुलनशील फाइबर शरीर में जमे हुए फैट को बाहर निकलर शरीर के अतिरिक्त वजन को कम करता है।
गाजर में कई तरह के विटामिन पाए जाते है, इसमें विटामिन ए, बी1, बी 2, बी 3, बी6, सी, ई और गाजर पाया जाता है। इसमें फास्फोरस, केल्शियम, पॉटेशियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे खनिज पाएं जाते हैं। इसके अलावा गाजर में प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटिन पाया जाता है, जो कि आंखों के साथ इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन ए शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के साथ ही शरीर से पित और लीवर से फैट बाहर निकालता है।
इन तीनों के मिलने पर यह सबसे अच्छी डिटॉक्स ड्रिंक बन जाती है। इसका सेवन आपको फेफड़ों के कैंसर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन इम्यून सिस्टम को भी ठीक रखता है।
एबीसी जूस के फायदे
दिल के लिए अच्छा
चुंकदर और गाजर में मौजूद बीटा कैरोटिन ,ल्यूटेन और एल्फा आपके दिल को स्वस्थ रखता है। इन दोनों सब्जियों के अलावा सेव आपके रक्तचाप को निंयत्रित रखकर आपके दिल को कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
एंटी-एजिंग
एबीसी जूस में विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, सी, के और ई के साथ कई पोषक तत्व भी होते हैं, जोकि आपकी बढ़ती उम्र की प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करते हैं।
ग्लोइंग स्किन
अगर आप अपनी ब्यूटी प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस जूस का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इस जूस को पीने से सिर्फ आपकी बॉडी ही नहीं बल्कि त्वचा भी डिटॉक्स होती है।
मुंहासों और झुर्रियों की छुट्टी
इस जूस का सेवन आपके पिंपल्स, मुंहासों और झुर्रियों की समस्या को दूर करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
विटामिन ए से भरपूर होने के साथ इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन आंखों के लिए भी अच्छा होता है। इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ चश्मा हटाने में मदद करती है।
मजबूत इम्यून सिस्टम
इस जूस में विटामिन सी भी भरपूर होता है, जोकि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर उसे बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
वजन कम करना
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट इस जूस का सेवन जरूर करें। इसके अलावा इस जूस को वर्कआउट के बाद पीने से आपका वजन तेजी से कम होता है।
कैंसर से बचाव
एबीसी जूस का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकता है, जिससे आप कैंसर के खतरे से बचे रहते हैं। इसके अलावा इसका सेवन आपको फेफड़ों के कैंसर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
तेज दिमाग
इस जूस का रोजाना सेवन स्मरण शक्ति भी तेज करता है। साथ ही इसे पीने से आपका दिमाग दोगुणा तेजी से काम करता है।
रक्त शुद्धिकरण करता है
ये ड्रिंक आपके लीवर को डिटॉक्स करके रक्त का शुद्ध करता है और साथ ही ये लाल रक्त कोशिकाओं की संख्याओं को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही हिमोग्लोबिन में सुधार करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
