Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Birthday Special: 45 की उम्र में भी खुद को ऐसे फिट रखते है 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर
जब कभी क्रिकेट की बात करें और सचिन तेंदुलकर का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी क्रिकेट की बेहतरीन परफॉर्मेंस और अनूठे रिकॉर्ड के वजह से देश ही नहीं दुनिया भर में अपने बल्ले के दम पर जाने जाते है।
सिर्फ 15 साल की उम्र में अपना कॅरियर शुरु करने वाले सचिन आज भी क्रिकेट की दुनिया में एक मिसाल है। आज भी कई यंगस्टर्स प्लेयर्स उन्हें फॉलो करते है। न सिर्फ उनकी तरह शानदार पारी खेलने में बल्कि फिट रहने के लिए भी। हालांकि सचिन ने क्रिकेट की पिच को अलविदा कह दिया हो लेकिन आज भी वो सबसे फिट क्रिकेटर की लिस्ट में शुमार है।
आइए आज सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर जानते है कि 45 साल के होने के बाद भी वो खुद को कैसे रखते है फिट? आइए जानते है सचिन के कुछ फिटनेस और डाइट सीकेट।

फूड और तेंदुलकर
सचिन बहुत ही फूडी है, उन्हें जो भी खाने को मिलता है वो उसे चाव से खाते है। वैसे उन्हें घर पर तैयार हुआ सी फूड खाना बेहद पसंद है, इसके लिए वो घंटो इंतजार कर सकते है। साथ ही उन्हें स्टेक (भूना हुआ मीट और टिक्का) भी खूब पसंद है। बंगाली फूड और थाई व्यंजन को वो खूब खाना पसंद करते है। बंगाली स्टाइल में पकाया गया लोबस्टर उनके पसंदीदा डिश में से एक है। खाने के अलावा मीठे में सचिन को आम की वैरायटिज काफी पसंद है। अल्फांसो उनका पसंदीदा फल है।

शांत प्रभाव के लिए मेडिटेशन
सचिन घंटो क्रिकेट खेलने के बाद भी नहीं थकते थे। वो एक हेक्टिक शेड्यूल के बाद भी फिजिकल एक्सरसाइज करना नहीं भूलते थे। स्ट्रेस बस्टर के लिए ब्रीथिंग एक्सरसाइज (श्वसन प्रणाली से संबंधित व्यायाम ) करते है। वैसे तो सचिन का स्वभाव बहुत ही शांत है, बावजूद इसके शांत प्रभाव के लिए सचिन मेडिटेशन का सहारा लेते है।

खिलाड़ी के तौर पर खानपान
सचिन अपने खानपान का खासतौर पर ध्यान रखते है। वो अपने आहार में 30 प्रतिशत प्रोटीन, 30 प्रतिशत फैट और 40 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेड शामिल करते है। जो कि एक परफेक्ट खिलाड़ी के लिए आदर्श आहार है। हालांकि सचिन अब क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। लेकिन आज भी वो अपने फिटनेस के प्रति बहुत जागरुक है।

वर्ल्डकप से पहले की तैयारी
सचिन ने 2013 का किक्रेट वर्ल्डकप जीतने के बाद बताया था कि वर्ल्डकप टूर्नामेंट शुरु होने के कई महीनों पहले वो फिट और हेल्दी रहने के लिए उबले हुए खाने पर ही चल रहे थे।

ब्रेकफास्ट में दलिया और किशमिश..
सचिन को ब्रेकफास्ट में दलिया और दूध लेना काफी पसंद है। इसके अलावा वो किशमिश को भी अपने ब्रेकफास्ट में लेना पसंद करते है। ज्यूस, दूध और कॉफी वो इच्छानुसार लेना पसंद करते है।

स्नैक्स
100 ग्राम मिक्सड ड्रायफ्रूट्स और सीड्स के अलावा उन्हें लॉ फैट दही काफी पसंद है।

लंच में
सचिन को टेस्टी फूड खाना बहुत पसंद है। इसलिए वो लंच में वो ही खाना पसंद करते है जो उन्हें हेल्दी रखें। वैसे वो 3 रोटी ऑलिव ऑयल में पकी हुई दाल या फिश खाते है।

डिनर
डिनर में प्रोटीन शेक और 100 ग्राम मिक्सड ड्रायफ्रूट्स और सीड्स के अलावा बहुत सारा इलेक्ट्रॉलाइट लिक्विड पीना पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications
