Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नए साल में स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए अपनाएं यह आसान 5 आदतें
2020 शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी सभी ने बहुत से संकल्प लिए हैं जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है 'बेहतर स्वास्थ्य’। हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कुछ ने जहां जिम की मेंबरशिप ली है तो कुछ योगा क्लासेस में नाम लिखवा चुके हैं।

ऐसे में अगर आप भी स्वास्थ्य के लिए सतर्क हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं या जिम व योग क्लास नहीं ले पा रहे हैं तो, हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी पांच आसान आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी कुछ कदम अपने बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ा सकते हैं।

सोडा को कहे बाय-बाय
डाइट में किए गए छोटे-छोटे बदलाव भी हमारे स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। जैसे आप सोडा या फिर किसी भी तरह की शुगर ड्रिंक्स को डाइट से निकाल दें। ऐसा करने से कैलोरी कम होने के संग ही शरीर में शुगर की मात्रा भी घटेगी। साथ ही क्या आप जानते हैं कि किसी भी तरह की शुगरी ड्रिंक पीने की वजह से बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि डायबीटीज, किडनी में समस्या और प्रेग्नेंट होने में भी परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, इस तरह की ड्रिंक्स की वजह से ही विसेरल फैट (ऐसा फैट जो, हमारे शरीर के अंदरूनी अंग जैसे कि लीवर, पेनक्रियाज और इंस्टेटाइन के इदगिर्द जमा होता है) भी बढ़ जाता है और हमारी मृत्यु की संभावना भी बढ़ती है।

थोड़ी चहलकदमी है जरूरी
अकसर हम सिंपल सी वॉक को बिलकुल नजरअंदाज करते हैं जबकि आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा से ज्यादा साधारण वॉक करने से भी स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। एक स्टडी की मानें तो हफ्ते में कम से कम 4 घंटे और दिन में कम से कम 35 मिनट वॉक करने से स्ट्रोक कम आते हैं और दिल संबंधी बीमारियां भी दूर रहती हैं। हल्की तेज गति से वॉक करने से 20 प्रतिशत तक मृत्यु दर घट जाती है। इसी के साथ ब्रिस्क वॉक और फास्ट वॉक करने से मुत्यु दर को 24 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

दिन में निपटाएं काम
सूरज की रोशनी या यूं कहें कि दिन में ही अपनी अधिकांश गतिविधि पूरी करने से महिलाओं में डिप्रेशन और आंखों की समस्यां कम हो सकती है। पिछली कुछ रिसर्च के अनुसार सुबह-सुबह बाहर घुमना या फिर दिन के समय पर ही काम निपटाना सेहत के लिए बेहतर होता है। ऐसे में जो लोग बाहर नहीं जा सकते हैं, वो घर या दफ्तर में ही खिड़की के किनारे, पर्दा हटाकर बैठ सकते हैं। इतना ही नहीं, सर्दियों के दिनों में आप लाइट थैरेपी लैम्पस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मसाज करें एंजॉय
आजकल की स्ट्रेस से भरी लाइफस्टाइल में मसाज एक बेहतर विकल्प है, खुद को स्ट्रेस फ्री रखने का। हाल ही में हुए कुछ रिसर्च के अनुसार, मसाज स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है और इसे करवाते रहने से आराम मिलता है और बीमारियां भी दूर रहती हैं। एक स्टडी की मानें तो, रेग्युलर मसाज के जरिए अर्थराइटिस जैसी बीमारी में आराम मिलता है। 2014 में हुए एक और रिसर्च के अनुसार शियात्सु मसाज बेहतर नींद में मदद करता है। ऐसे में अगर इस साल आप अपनी सेहत के लिए कुछ बेहतर करने का प्लान बना रहे हैं तो मसाज अच्छा विकल्प है।

हरियाली के करीब
अगर आप गांव या फिर गांव के आसपास रहते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बेहतर है। लेकिन अगर आप शहर में रहते हैं तो आपके लिए थोड़ी सी मुश्किल हो सकती है। लेकिन कोशिश करें कि अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं और समय मिलने पर प्रकृति के और करीब जाएं। हाल ही में हुई एक शोध की मानें तो हरियाली के करीब रहने से हमें अनगिनत फायदे होते हैं। जैसे कि सांस की समस्या नहीं होती, औरतों में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना कम हो जाती है, हमारी दिमागी सेहत सुधरती है और डिप्रेशन हम से कोसों दूर रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
