Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
वजन घटाना है तो अकेले में खाना खाएं, रिसर्च
लोग अपना वजन घटाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और तरह-तरह की डाइट करते हैं। मगर आप जानकर हैरानी होगी वेटलॉस करने के लिए आपको ये सब कुछ करने की जरुरत नहीं हैं। सिर्फ अकेले खाने से भी वजन कम होता है। एक नए शोध के मुताबिक आपको इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अगर फिट रहने के लिए आप अपनी डाइट पर ध्यान दे रहे हैं तो अच्छा होगा कि अकेले में खाना खाएं। एक नए शोध से पता चला है कि व्यक्ति दोस्तों और परिजनों के साथ अधिक मात्रा में भोजन कर लेता है। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि 'सामाजिक रूप से' भोजन करते वक्त व्यक्ति अधिक खाना खाता है, जबकि अकेले में वह उससे कई गुना कम भोजन करता है।

ब्रिटेन में बर्मिघम विश्वविद्यालय की रिसर्चर हेलेन रुडॉक का कहना है कि हमें इस बात के बारे में जानकारी मिली है कि अकेले भोजन करने की तुलना में व्यक्ति परिजनों और दोस्तों के साथ बैठकर अधिक खाना खाता है। पिछले अध्ययनों में पाया गया है कि दूसरों के साथ खाने वालों ने अकेले भोजन करने वालों की तुलना में 48 प्रतिशत तक अधिक भोजन खाया।
मोटापे से ग्रस्त महिलाओं ने सामाजिक रूप से अकेले खाने के मुकाबले 29 प्रतिशत तक अधिक भोजन किया। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने सामुदायिक भोजन में शोध के 42 मौजूदा अध्ययनों का मूल्यांकन किया। शोधकर्ता ने पाया कि व्यक्ति दोस्तों और परिजनों के साथ अधिक मात्रा में भोजन इसलिए करता है, क्योंकि दूसरों के साथ खाना खाने से भोजन लेने की मात्रा बढ़ती है और यह आनंदमय होता है
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
