Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Toilet सीट से ज्यादा गंदे ATM

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ब्रिटेन में कुछ एटीएम मशीनों में लगे की पैड्स पर जमी गंदगी के नमूने इकट्ठे कर उनकी जांच की। उन्होंने इन एटीएम्स के नजदीक स्थित सार्वजनिक शौचालयों से भी गंदगी के कुछ नमूने इकट्ठे किए और एक प्रयोगशाला में माइक्रोस्कोप से उसकी जांच की।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक दोनों स्थानों से इकट्ठे किए गए नमूनों को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दिया गया ताकी उनमें मौजूद कीटाणु विकसित हो सकें। बाद में इनकी जांच करने पर पता चला कि दोनों ही स्थानों से इकट्ठे किए गए नमूनों में सूडोमोनास और बैसीलस बैक्टीरिया मौजूद थे। ये बैक्टीरिया अतिसार जैसी बीमारियां फैलाने के लिए जाने जाते हैं।
बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले उत्पाद बनाने वाली कम्पनी 'बायोकोट' के सूक्ष्मजीवविज्ञानी रिचर्ड हैस्टिंग्स कहते हैं, "हम बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने वाली एटीएम मशीनों और सार्वजनिक शौचालयों में बैक्टीरिया संक्रमण के स्तर की तुलना करना चाहते थे।" उन्होंने कहा, "हम परिणामों से बहुत ज्यादा हैरान थे क्योंकि एटीएम मशीनों से इकट्ठे किए गए नमूनों में उतने ही बैक्टीरिया मौजूद थे जितने कि सार्वजनिक शौचालय में होते हैं।"
दरअसल हाल ही में एक सर्वेक्षण हुआ था जिसमें खुलासा हुआ था कि ब्रिटेनवासी सार्वजनिक शौचालयों को उनके स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। इसके बाद 'बायोकोट' ने यह जांच की।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
