Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
नाखून काटने के स्वास्थ्य लाभ
हर कोई जानता है कि बडे़ नाखूनों को न काटने से उनमें गंदगी का ढेर जमा हो जाता है। अगर आपके नाखून लंबे हैं और आप अपने हाथों से किचन में आटा गूथने या अन्य काम करती हैं, तो आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य खतरे में पड़ सकता है। नाखून चाहे हाथों के हों या फिर पैरों के, उन्हें नियमित रूप से काटने में ही भलाई है। देखा गया है कि लड़के अपने नाखूनों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते। वे नाखून काटने को या तो बोरिंग काम समझते हैं या फिर इतनी ज्यादा अहमियत नहीं देते। पर नाखून के अंदर गंदे बैक्टीरिया जब जमा हो जाते हैं, तो भयानक बीमारियां पैदा करते हैं। आइये जानते हैं नाखून काटने के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ।
इससे हाथ और पैर बन जाएंगे सुंदर...

नाखून काटने के स्वास्थ्य लाभ
चमड़े में धंसे हुए नाखून
यह एक गंभीर चिकित्सा हालत है जो कि नाखून ना काटने की वजह से किसी किसी को हो जाती है। यह दर्दनाक भी हो सकता है। इस तरह के नाखून अधिकतर पैरों के अंगूठे में पाए जाते हैं। इसलिये आपको हमेशा आपने नाखूनों को काटने चाहिये।
बैक्टीरियल संक्रमण
अगर आप लगातार बंद जूते या मोजे पहनते हैं तो आपके पैरों की उंगलियों में पसीने की वजह से बैक्टीरियल संक्रमण पनप सकता है। इसलिये अपने नाखूनों को छोटा रखें।
स्वच्छता
खूबसूरत नाखून आपकी सफाई और स्वच्छता का प्रतीक होते हैं। अगर आप अपने नाखूनों को नियमित रूप से नहीं काटेंगे तो उसमें फंगल इंफेक्शन होना शुरु हो जाएगा। नाखूनों को रोजाना काटते रहने से पैरों में एथलीट फुट की बीमारी भी नहीं होती। यह बीमारी संक्रमण की वजह से होती है जो कि नाखूनों के अंदर पनपते हैं।
नाखून में चोट
अगर आप अपने नाखून नहीं काटते हैं, तब आप खुद को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। कभी कभी ठीक से नाखून न काटने पर जब पैर दरवाजे या दीवार पर जोर से लग जाए तो चोट लग सकती है। इसलिये बेहतर है कि अपने नाखूनों को छोटा रखा जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
