Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गुस्सा बहुत आता है, तो बचें इन 8 कामों से
गुस्सा एक सामान्य मानवीय इमोशन है जिसका रिएक्शन असहनीय भावना हो सकती है। कुछ लोग अपने गुस्से पर काबू पा लेते हैं जब कि कुछ लोग नहीं रख पाते हैं।
अत्यधिक गुस्सा ना केवल आपके रिश्ते को ख़राब कर सकता है बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी बिगाड़ सकता है। यह आपके दिमाग को तहस-नहस करने वाली भावना है जो कि आपके व्यक्तित्व में झलकेगी।
कोई भी ऐसे लोगों से संपर्क नहीं रखना चाहता जिनको कि बहुत जल्दी गुस्सा आता है। अपना गुस्सा उजागर करना जायज है लेकिन कुछ चीजें हैं जो कि गुस्से के समय नहीं करनी चाहिए।
READ: गुस्सा कंट्रोल करने का हेल्दी तरीका
अपने गुस्से को नकारात्मक रूप से प्रकट करने से अंत में आपको दुःख ही मिलेगा। हम आपको कुछ चीजें बता रहे हैं जो कि आपको गुस्से के समय नहीं करनी चाहिए...

ड्राइव ना करें
गुस्से में गाडी चलाना आपके और दूसरे लोगों के लिए खतरनाक है। जब आपको गुस्सा आता है तो अपने आप पर नियंत्रण खो देते हैं और आपकी दृष्टि संकीर्ण और संकुचित हो जाती है। इससे आप रोड के घुमाव और पैदल चलने वालों एवं सामने से आते हुये वाहन नहीं देख पाते हैं। यह एक खतरनाक स्थिति है इसलिए गुस्से के समय ड्राइव नहीं करें।

खाना नहीं खाएं
जब आप गुस्सा होते हैं तो स्वास्थ्यप्रद खाना नहीं खाते हैं। ऐसे समय आप ज्यादा शुगर, ज्यादा फैट और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाते हैं इसलिए अच्छा रहेगा आप थोड़ी देर बाद खाना खाएं, और गुस्से के समय ना खाएं। जब आप गुस्सा होते हैं तो आपकी पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। इससे डायरिया और अपच भी हो सकती है।

किसी से विवाद या तर्क ना करें
ऐसे समय आप कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे कि आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। जब आपका गुस्सा शांत होगा तब आपको पश्चाताप होगा लेकिन तब तक देर हो चुकी होगी। इससे अच्छा है अपने आपको को क्रोध की अग्नि में जलाने की बजाय आप अकेले रहें और अपने दिमाग को शांत करें।

मेल ना लिखें
जब आप गुस्सा हों तो मेल टाइप ना करें, क्यों कि ऐसी स्थिति में आप कुछ गलत या अपशब्द लिख सकते हैं। इससे अच्छा है कि वर्ड डोक्यूमेंट पर या कागज पर लिखकर अपना गुस्सा उतार लें। शांति पाने का यह अच्छा तरीका है।

शराब का सेवन ना करें
गुस्से के समय हो सकता है कि शराब पीने से आप शांत हो जाएँ, लेकिन एल्कोहल से आप दिमाग से शर्म और हया खो बैठते हैं इसलिए कहीं ऐसा ना हो कि नशे में कुछ गलत कर बैठे। इस कारण गुस्से में शराब नहीं पीनी चाहिए।

ज्यादा चिंतन या मंथन ना करें
यदि किसी ने आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो ज्यादा सोच विचार ना करें। यदि कोई आपसे गुस्सा है तो उसे शांत करें। अपना संयम न खोये और उन्हें शांत करें। उनसे इस तरह से बात करें कि उनका गुस्सा शांत हो जाए ना कि तर्क करके उनका गुस्सा बढ़ाएँ।

ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें
ऐसे समय हाइ ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। खास तौर पर हार्ट पेशेंट्स जिनको पहले हार्ट अटैक आ चुका है उन्हें ज्यादा खतरा रहता है। यदि आपको पता है कि गुस्सा होने ये आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाएगा तो शांत रहें ताकि इन जिंदगी भर की समस्याओं से बचा जा सके।

सोये नहीं
यदि आप गुस्से में सोते हैं तो आपके दिमाग में नकारात्मक बातें चलती रहती हैं और बेकार की बातें ज्यादा याद आती हैं। इससे जब आप उठेंगे तो तनाव में रहेंगे। इसलिए गुस्से के समय ना सोएँ



Click it and Unblock the Notifications
