Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
पैरों में छाले पड़ने पर ऐसे करें उसे ठीक
पैरों के छाले जैसे ही निकलना शुरु होते हैं, वैसे ही इनका अंदाजा पता लगने लगता है। त्वचा पर सफेद रंग के पॉकेट जैसा छाला, जिसमें तरल पदार्थ भरा हुआ होता है, आपको चलने में परेशानी पैदा कर सकता है।
कभी ना कभी हर किसी के पैरों में छाले हो जाते हैं, जो कि काफी दर्दनाक और देखने में भद्दे लगते हैं। छाले होने के कई ढेर सारे कारण हो सकते हैं।
हो सकता है कि आपका पैर टाइट जूते में घिसने या बिना आरामदायक मोजो की वजह से हो गये हों। पैरों पर छाले आम तौर से पसीने, गन्दगी और गर्मी की वजह से भी होते हैं।

पैरों के छाले जैसे ही निकलना शुरु होते हैं, वैसे ही इनका अंदाजा पता लगने लगता है। त्वचा पर सफेद रंग के पॉकेट जैसा छाला, जिसमें तरल पदार्थ भरा हुआ होता है, आपको चलने में परेशानी पैदा कर सकता है।
कई लोग बोलते हैं कि इसे फोड़ देना चाहिये तो वहीं कुछ का मानना है कि इसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिये। अगर छाला बहुत बड़ा है तो डॉक्टर उसे फोड़ने की सलाह देते हैं, जिससे वह जल्द ठीक हो जाए। छालों को फोड़ कर फिर उसे धोने के बाद सुखाना होता है।

छाले को फोड़ने के लिये एक साफ ब्लेड या सुई का यूज़ करें। छाले को किनारे से सूई से दबा कर फोड़ें और उसका द्रव निकालें। जब छाला फूट जाए, तब उस त्वचा को ना तो छीलें और ना ही नोंचे।
छालों में बन रहे द्रव्य को निकाल देने से छाले के बढ़ने तथा इन्फेक्शन के बढ़ने का खतरा टल जाता है। छाले को फोड़ने के बाद उस पर बैंडेज लगाएं लेकिन इसे रात को सोने से पहले निकाल देना चाहिये, जिससे वह सूख सके।
याद रहे कि अगर आपको मधुमेह है, तो छाले को कभी भी खुद ठीक नहीं करना चाहिये। उस समय हमेशा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
