Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें शरीर से गॉल ब्लैडर निकालने से क्या होता है
आपको बता दें कि पित्ताशय की थैली, पाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में इस बात पर भरोसा कैसे किया जा सकता है कि पित्ताशय को निकाल देने पर शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
कई बार डॉक्टर, पित्ताशय में पथरी की समस्या के गंभीर हो जाने पर पित्ताशय को निकाल देने की सलाह देते हैं। अगर आपके शरीर से पित्ताशय को निकाल दिया जाये, तो जानिए क्या होगा।
पित्ताशय में होने वाली पथरी, शरीर को क्षति पहुँचाती है और रोगी को असहनीय दर्द होने लगता है। ऐसे में कई बार डॉक्टर ऑपरेशन या अन्य उपचारों से उसे निकाल देते हैं। परन्तु समस्या के गंभीर हो जाने पर कई बार पित्ताशय को निकालने की सलाह भी दी जाती है।
यह भी पढ़ें- पित्ताशय की पथरी के 11 घरेलू उपचार
आपको बता दें कि पित्ताशय की थैली, पाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में इस बात पर भरोसा कैसे किया जा सकता है कि पित्ताशय को निकाल देने पर शरीर की प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

लेकिन अगर पित्ताशय में पनप रहा स्टोन यानि पथरी ही पाचन की क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव डालती है तो डॉक्टर्स को अक्सर ये निर्णय लेना पड़ता है। कई रोगी, जिनका पित्ताश्य निकाला जा चुका है, दावा करते हैं कि इस सर्जरी के बाद पाचन क्रिया में कई बदलाव आ जाते हैं।
पित्ताशय, पाचन ट्रेक्ट से आने वाले बेकार तत्वों और लिवर से आने वाले बाइल को स्टोर करता है।, जब पित्ताशय निकल जाता है तो लिवर से निकलने वाला बाइल सीधे छोटी आंतों में चला जाता है।

पित्ताशय के न होने से छोटी आंत में इसके आने से लिवर और उसके बीच की प्रक्रिया में कुछ समय के लिए दिक्कत आती है। जिसकी वजह से कई बार रोगी को डायरिया भी हो जाता है। इसे क्लेसिस्टॉमी सिंड्रोम भी कहा जाता है, जो कि पित्ताशय निकलने के बाद कुछ दिनों तक रहता है।
आम धारणा के विपरीत, आपका पित्ताशय निकालने के बाद भी आपकी पथरी शरीर में रह सकती है। यह आपके ऑपरेशन से पहले बाइल में प्रवेश करने के कारण बनी रह सकती है। इसका मतलब, ऑपरेशन करवाने से आपको सिर्फ दर्द में राहत मिलती है, जरूरी नहीं है कि पथरी भी निकल ही जाएं।
आपको बता दें, पित्ताशय निकालने के कुछ सालों बाद आपको स्टोन की समस्या फिर से होने की संभावना बनी रहेगी। इसके लिए, आपको हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को लेना होगा। तेल-मसाले युक्त भोजन से बचें।
नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप करवाते रहें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
