Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन 10 कारणों की वजह से महिलाओं के स्तनों में होती है खुजली
महिलाओं के शरीर में उनके स्तनों को सबसे महत्वपूर्ण अंग माना गया है। यह अंग ना सिर्फ उनकी खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि मां बनने के बाद नवजात शिशु को कई महीनों तक पोषण भी देता है।
कई बार महिलाएं स्तनों में खुजली होने के कारण परेशान और शर्मिंदा होने लगती हैं। स्तनों में खुजली कई कारणों से हो सकती है और इस आर्टिकल में हम आपको कुछ प्रमुख कारण बताने जा रहे हैं।

हार्मोन में बदलाव :
पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत तेजी से हार्मोन बदलते लगते हैं और इसी वजह से उस दौरान स्तनों में खुजली की समस्या होने लगती है। अगर पीरियड शुरू होने के कुछ दिन पहले आपके स्तनों में अचानक से खुजली होने लगती है तो इस बात को लेकर परेशान ना हों। यह समस्या पीरियड ख़तम होने के साथ ख़त्म हो जाएगी।

डर्मेटाइटिस :
जैसा कि पहले भी हम आपको बता चुके हैं कि अधिकतर मामलों में स्तनों में खुजली ब्यूटी प्रोडक्ट्स और दवाइयों के इस्तेमाल के कारण होता है। ब्यूटी प्रोडक्ट और दवाइयों की एलर्जी के कारण स्तनों में डर्मेटाइटिस की समस्या होने लगती है।


एटोपिक डर्मेटाइटिस :
ब्रेस्ट एक्जिमा के कारण भी कई महिलाओं को स्तनों में खुजली की समस्या होने लगती है। लम्बे समय तक स्ट्रेस से पीड़ित रहने या देर तक स्विमिंग करने से होने वाली एलर्जी के कारण यह समस्या होती है। इसमें स्तनों पर लाल निशान पड़ जाते हैं और स्तन देखने में बुरे लगने लगते हैं।

जॉगर्स निप्पल :
अगर आप एथलीट हैं तो ज्यादा दौड़ने की वजह से भी आपको स्तनों में खुजली की समस्या हो सकती है। देर तक दौड़ने से स्तन कपड़ों से रगड़ खाने लगते हैं और अगर आपने टाइट ब्रा पहनी हुई है तो इस वजह से स्तनों में तेज जलन के साथ खुजली होने लगती है। ऐसी हालात में साधारण ब्रा की बजाय स्पोर्ट्स ब्रा पहनें।

प्रेगनेंसी :
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के स्तनों का साइज़ अचानक तेजी से बढ़ने लगता है। अचानक साइज़ बढ़ने के कारण ब्रेस्ट की स्किन में खिंचाव होने लगता है और इस वजह से भी उस हिस्से में खुजली होने लगती है।

स्तनपान :
स्तनपान करवाना हर मां के लिए ज़रूरी होता है लेकिन इस दौरान स्तनों में खुजली होना एक आम समस्या है। बच्चे को दूध पिलाने की वजह से वहां कि स्किन में बहुत घर्षण होता है और इस वजह से वहां खुजली होने लगती है।

ब्रेस्ट सर्जरी :
कई महिलाएं स्तनों के साइज़ को बड़ा करने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करवाती हैं। आपको बता दें कि सर्जरी के कुछ दिन बाद तक स्तनों में तेज खुजली होती है और फिर ये खुजली अपने आप ख़त्म हो जाती है। अगर खुजली के दौरान स्तनों में लाल निशान पड़ रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।

फंगल इन्फेक्शन :
।कुछ मामलों में फंगल इन्फेक्शन के कारण भी स्तनों में खुजली की समस्या होने लगती है। स्तनों के आस पास वाले हिस्से में हमेशा नमी रहती है और इस वजह से वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जिस वजह से इन्फेक्शन फ़ैल जाता है और खुजली होने लगती है। यह इन्फेक्शन अगर बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो वहां घाव भी निकल सकते हैं।

मैसटिसिस :
स्तनों की ग्रंथियों में जब सूजन होने लगती है तो इस वजह से मैसटिसिस की समस्या हो जाती है। इसके कारण स्तनों में जलन और तेज खुजली होने लगती है। आमतौर पर यह समस्या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा होती है।

पैगेट डिजीज :
पैगेट डिजीज ब्रेस्ट कैंसर का ही एक बदला हुआ स्वरुप है। इसकी वजह से निप्पल और आस पास के हिस्सों में डर्मेटाइटिस की समस्या होती है जो आगे चलकर गंभीर रूप धारण कर लेती है। ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
