Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इन आयुर्वेदिक नुस्खों से घर बैठे करें माइग्रेन का इलाज

माइग्रेन यानी सिर में होने वाला असहनीय दर्द, माइग्रेन का समय रहते इलाज बहुत जरूरी है। आम बोलचाल में इसे आधे सिर का दर्द, सुदाअ निस्फी, शकीका आदि भी कहते हैं।
सुबह में सूरज उगने के साथ-साथ यह दर्द सिर में बढ़ता है। सूरज की किरणों के तेज होने के साथ माइग्रेन का दर्द भी तेज होता है। माइग्रेन की तकलीफ के समय जो दर्द होता है वह सिर के सिर्फ एक ही तरफ होता है जो कि बहुत ही धड़काने वाला होता है। माइग्रेन पीडि़त को लगता है कि जैसे कोई उनके सिर पर हथोड़ा मार रहा हैं। कभी कभी तो यह दर्द 2-3 दिन तक भी चलता है। माइग्रेन के सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिये आजमाएं ये 20 घरेलू उपचार
कई बार दवाइयां भी इसके उपचार में कारगर साबित नहीं होती। लेकिन इसे घरेलू उपचार के जरिये इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे इन आयुवेर्दिक उपाय जिनसे आप माइग्रेन से राहत पा सकते हैं।

गर्म या ठंडे पानी से मसाज

बर्फ के टुकडे
बर्फ के टुकड़े को एक पैक में रखकर भी आप सिर की मालिश कर सकते हैं इसमें एंटी इमलैंफटरी गुण होते हैं जिस दर्द को कम करते हैं। साथ ही आप किसी भी ठंडी चीज का पैक भी बना सकते हैं। इसके अलावा कंधे और गर्दन के आसपास लगाएं, बहुत राहत मिलेगी।

देसी घी
देसी घी के फायदों के बारे में तो सबने सुना ही होगा। लेकिन माइग्रेन के लिए ये एक लाजवाब औषधि हैं। माइग्रेन में रोजाना गाय के देसी घी के दो बूंदे नाक में डाले या फिर इससे दर्द वाली जगह पर लगाए। इससे कुछ ही देर में आपका माइग्रेन दूर हो जाएगां।

कपूर
कपूर में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंक्शनल जैसे मेडिकल गुण होते है जो कि स्किन से संबंधित कई समस्या को दूर करता है। कपूर को घी में मिलाकर सिर पर हल्के हाथों से मालिश करने से माइग्रेन के कारण होने वाले दर्द में राहत मिलती है।

नींबू का छिलका
सेहत और सौंदर्य में नींबू को काफी कारगर माना जाता है, नींबू के छिलके को पीसकर इसका लेप तैयार कर लें। इस लेप को माथे पर लगाएं। दर्द से तुरंत राहत मिलेगी। अगर इन सब टोटको से दर्द में राहत न मिलें तो डॉक्टर से संपर्क करें।

बंद गोभी
बंद गोभी में काफी फाइबर पाया जाता हैं, ये पेट के साथ ही माइग्रेन के लिए काफी असरदायक है। बंद गोभी के पत्तियों को पीसकर गर्दन और कंधे पर लगाने से माइग्रेन से छुटकारा पा सकते हैं।

गाजर और खीरे के रस
सलाद में गाजर और खीरा तो आप खाते ही होंगे, लेकिन आप चाहे इनसे इनसे माइग्रेन की समस्या से निजात पा सकते हैं। गाजर और खीरे का रस निकाले। इन्हें कंधे और गर्दन पर लगाएं इससे आपको आराम मिलेगा।
ये कुछ देसी नुस्खें है जिनकी मदद से आप माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
