Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
सुबह उठकर छोटी सी इलायची के पानी पीने के है बड़े फायदे..

इलायची का सेवन आमतौर पर मुखशुद्धि के लिए अथवा मसाले के रूप में किया जाता है। वहीं स्वादिष्ट पद्वार्थों का जायका बढ़ाने के लिए इलायची खाने में डाला जाता है। हालांकि इलायची खाने के वैसे तो बहुत से फायदे है लेकिन इलायची का उबला हुआ पानी पीने के भी बहुत फायदे है।
अगर आप रोजाना सुबह उठकर इलायची में उबाला हुआ पानी पीओगे तो इसे पीने से आपकी ढेरों बीमारियों का इलाज एक साथ हो सकेगा। जहां इलायची मुंह की दुर्गंध को दूर करने का काम करती है, वहीं इसका पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे एक नहीं बल्कि कई बीमारियां दूर होती है साथ ही ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है।

पेट की बीमारी करे दूर-
नियमित रूप से इलायची के पानी का सेवन करने से आपको मतली, एसिडिटी, पेट फूलना, गैस, भूख की कमी, कब्ज व अन्य सभी पेट की समस्याएं दूर हो जाएगी। इलायची का पानी पीने से आपको पेट की हर तरह की परेशानी से राहत मिलती है।

दांतों के लिए लाभदायक
इलायची चबाने से आपके मुंह की दुर्गंध दूर होती है लेकिन अगर आप इसके पानी का सेवन करते हैं तो आप सांसों की बदबू के साथ-साथ मुंह के छाले व गले के संक्रमण में भी काफी हद तक आराम मिलता है।

बॉडी डिटॉक्स करता है
इलायची का पानी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने का एक बेहतर तरीका है। रोजाना इसके सेवन से आपके शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ फ्लश आउट हो जाते हैं और आप काफी बेहतर महसूस करते हैं।

एजलैस बनाए रखने के लिए
इलायची में प्राकृतिक रूप से एंटी ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप इसके पानी को नियमित रूप से पीते हैं तो आप बढ़ती उम्र के निशान जैसे फाइन लाइन्स, झुर्रियां आदि को काफी हद तक कम कर सकते हैं और कोई आपकी उम्र भी पहचान नहीं पाएगा।

कफ की समस्या हटाता है
बदलते मौसम में अक्सर लोगों को खांसी-जुकाम की शिकायत होती है। खासतौर से, छोटे बच्चे इस तरह की परेशानी की चपेट में बार-बार आते हैं लेकिन नियमित रूप से इलायची के पानी का सेवन आपको इस तरह की बीमारियों को होने से रोकता है।

याददाश्त बनाए रखे
दिमाग की शक्ति बढ़ाने और याददाश्त बढ़ाने में इलायची बहुत लाभदायक होती हैं। इसके लिए आप किसी तरह से इलायची का सेवन कर सकते है।

ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करे
इलायची में ऐसे गुण भी है जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित रखता है। इसीलिए शरीर में रक्त प्रभाव को ठीक रखने के लिए आयुर्वेद में रात को इलायची खाकर गर्म पानी सेवन करने की बात की गयी है।

ऐसे बनाएं इलायची का पानी
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले इलायची को अच्छे से कूट लें और फिर एक बर्तन में पानी व इलायची डालें। इसमें आप 2-3 लौंग भी डाल दें और इस पानी को उबालें। ज्यादा न उबाले क्योंकि इसका स्वाद कड़वा हो जाएगा। अब इसे ठंडा होने दें, जब यह ठंडा हो जाए तो इसे सादे पानी में तीन चम्मच इलायची का पानी मिलाएं और पीएं। आप चाहे तो इसे पूरे दिन भी पी सकती है, ये नुकसान नहीं करता है।



Click it and Unblock the Notifications
