Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
राजमा-चावल खाने से हो सकती है पेट की ये दिक्कत, जाने इसे पकाने का सही तरीका
राजमा-चावल हम में से कई लोगों का फेवरेट्स फूड है, लेकिन सही तरीके से नहीं पकने के कारण ये गैस की समस्या भी कर सकता है। किडनी शेप होने के कारण राजमा को किडनी बींस के नाम से भी जाना जाता है। इस बीन्स में आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और विटमिन्स की भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। हालांकि इसमें कार्बोहाइड्रेट को बांधने के लिए लेक्टिन नाम का प्रोटीन होता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। कई लोगों को राजमा खाने के बाद गैस की दिक्कत होती है।
हालांकि स्टडीज के मुताबिक पकाते वक्त इसे नष्ट किया जा सकता है और गैस की समस्या से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि राजमा पकाने की सही विधि और गैस से बचने का तरीका।

क्यों हो जाती है राजमा या बीन्स से गैस?
जब हम बीन्स खाते हैं तो इनमें मौजूद स्टैकियोज और रैफिनोज नाम के दो स्टार्च गैस पैदा करते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि हमारी आंत में इनको ब्रेक करने की क्षमता नहीं होती है। स्टमक की लाइनिंग में मौजूद बैक्टीरिया इस स्टार्च को हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड में बदल देता है जिससे गैस की प्रॉब्लम हो जाती है।

राजमा बनने का सही तरीका
पहले राजमा भिगाएं, इसे उबालें, मलें फिर पकाएं। इन सारे स्टेप्स से गुजरने के बाद राजमा खाकर आपका पेट नहीं फूलेगा। राजमा कम से कम 8 घंटे भीगने दें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ ही लोगों को बीन्स खाने के बाद गैस बनने की समस्या होती है। इसके अलावा बताई गई प्रक्रिया के अलावा तीन स्टेप्स का एक और तरीका है जिससे पेट की दिक्कतों से बचा जा सकता है।

फॉलो करें ये टिप्स नहीं बनेंगी गैस
पहला- राजमा बहुत अच्छी तरह पका होना चाहिए अधपका होने से गैस बन सकती है और पेट फूल सकता है।

दूसरा
इसमें हींग और अजवाइन जैसे मसाले जरूर डालने चाहिए ताकि गैस न बने। तीसरा बीन्स में फूलगोभी न मिलाएं।

तीसरा
अगर आप चाहते हैं कि राजमा खाने के बाद गैस नहीं बनें तो इसे खाने के बाद खूब सारा पानी पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
