Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
आंवला ही नहीं इसकी गुठलियां भी होती है फायदेमंद, जानें इसके फायदे
आंवले का इस्तेमाल हमारे डेली रुटीन में कई तरह से किया जाता है। जैसे आंवले का चूर्ण, मुरब्बा और तेल। आयुर्वेद में भी आंवला के कई फायदे बताए गए है। आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है। आंवला हेल्थ के साथ ही आपके आंखों और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अक्सर लोग आंवला खाने के बाद उसकी गुठली को फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो अब ना करें। आंवले के साथ ही इसकी गुठली भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं आंवले की गुठली के फायदे

आंखों में खुजली
आंखों में खुजली जलन जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आंवला की गुठली काफी फायदेमंद होती है। इसे पीस कर आंखों पर लगाने से काफी आराम मिलता है।

पथरी की समस्या
पथरी की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आंवले की गुठली के चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

पीलिया में मददगार
पीलिया यानी जॉन्डिस (jaundice) में अगर आप आंवले का सेवन करते हैं, तो यह काफी लाभदायक है. आप इसका सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं. चूर्ण, चटनी, उबालकर खाने में, दाल में, या फिर इसके जूस का सेवन कर सकते हैं।

ल्यूकोरिया
ल्यूकोरिया महिलाओं में यह परेशानी काफी देखी जाती है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए आंवले की गुठली का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 3 आंवले के बीज तो 6 ग्राम पानी के साथ पीस लें। फिर इसे एक गिलास पानी में ठीक तरीके से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ी सी मिश्रा मिला कर पिएं।

नकसीर
नकसीर फूटने पर आंवले की गुठली काफी लाभदायक होती है। इसके लिए आंवले के बीजों को घी में तल कर पीस लें। इस पेस्ट को माथे पर लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
