Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
नई माएं इन पोजिशन से बच्चों को कराएं स्तनपान
हम सब स्तनपान कराने के फायदों के बारे में बखूबी जानते है इसके अलावा स्तनपान कराने से मां और एक बच्चें के बीच भावनात्मक जुड़ाव बनता है जो कि हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते है। हालांकि नई मांओं के लिए स्तनपान कराना जरा मुश्किल भरा काम होता है क्योंकि ये उनका पहला एक्सपीरियंस होता है इसलिए वो अपने नवजात शिशु को हाथ में उठाने से भी थोड़ा कतराती है।
नई मांओं को पहली बार में समझ नहीं आता कि किस तरह वो अपने चांद के टुकड़े को हाथों में पकड़कर स्तनपान कराएं। हर नई मां का ये डर थोड़ा सहज है, लेकिन ज्यादा डरने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है। आज हम नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग से जुड़ी कुछ ऐसी पॉजिशंस के बारे में बता रहे है जिनकी मदद से नई माएं आराम से बिना डर के अपने बच्चों को दूध पिला सकती है।

आइए जानते है कि इन कम्फर्टटेबल कुछ पॉजिशंस के बारे में।
क्रैडिल होल्ड
यह पोजीशन बहुत ही सामान्य पोजीशन होती है। ये हर मां और बच्चें के लिए बहुत ही आरामदायक होती है। इसके लिए आपको कुर्सी या बिस्तर पर बैठना पड़ता है और पैरों के नीचे तकिया रखना पड़ता है। बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसके सिर को अपनी बाजू की मदद से सहारा दे। ध्यान रखें की स्तनपान के दौरान बच्चे का आगे का हिस्सा आपकी तरफ रहे। दूध पिलाते समय अपनी बाजूओं से बच्चे की रीढ़, गर्दन और नीचले हिस्से को स्पोर्ट दें। अगर आपका बच्चा 1 महीने से ज्यादा की उम्र का है यह पोजीशन सबसे अच्छी आप्शन रहेगी।
क्रॉस- क्रैडिल होल्ड
अगर आपका बच्चा महज कुछ दिनो का है तो आपके लिए यह पोजीशन बहुत सही रहेगी। इस पोजीशन में बच्चा आसानी से मां की निप्पल को मुंह से नही निकाल पाता, जिसके चलते वह भरपेट दूध पी पाता है। इस पोजीशन में अगर आप बच्चे को दायें स्तन से दूध पीला रही हैं तो अपनी बायीं बाजू से बच्चे को अच्छे से पकड़े और उसे हल्का अपने स्तन की ओर मोड़े। ध्यान रखें कि इस दौरान आपका हाथ बच्चे के सिर के बिल्कुल पीछे रहे।
फुटबाल होल्ड
इस पोजीशन को कल्च होल्ड भी कहा जाता है। जैसे फुटबॉल को एक हाथ से पकड़ा जाता है। यह पोजीशन भी काफी आसान रहती है। इसके लिए आपके अपने बच्चे को अपने हाथों में किसी फुटबाल की तरह पकड़ना होता है। ध्यान रखें कि बच्चे की नाक का लेवल आपकी निप्पल के लेवल पर हो और पैर पीछे की ओर हो। खुद को कमफर्टेबल रखने के लिए आप अपने पीछे एक तकिया रख सकती है। इस पोजीशन में अपने हाथों को बच्चे की गर्दन, रीढ़, सिर और निचले हिस्से के नीचे रखें ताकि उसे स्पोर्ट दे सके। पेट पर तनाव करने के लिए आप इस पोजीशन को ट्राई कर सकती हैं।
साइड लाइंग पोजीशन
यह पोजीशन उस समय अधिक कारगर साबित होती है जब बच्चे को सोते समय भी दूध पिलाना हो। इसके लिए आप एक तरफ लेट कर बच्चे का मुंह अपनी ओर करें। अपने हाथ से बच्चे के सिर को अपने स्तन के पास लाए और दूध पिलाएं। ध्यान रखें कि दूध पिलाते समय हाथ से बच्चे के सिर स्पोर्ट जरुर दे।
द लेड बैक पॉजिशन
पीछे अड़ कर स्तनपान कराना-जब आप तकिये पर अड़ कर बैठती हैं तो अपने बच्चे को अपने स्तन तक ऐसे लेकर आएं के उसकी पहुंच स्तन तक आराम से हो और उसे अपना सर ना उठाना पड़े। मुंह के बजाय उसकी नाक आपके निप्पल के लाइन में होनी चाहिए। ये आपके बच्चे को अपना सर पीछे करके लेटने में मदद करता है ताकि वो आराम से स्तनपान कर सके। उसकी ठुड्डी उठी रहनी चाहिए और उसका मुंह खुला होना चाहिए ताकि अच्छी मात्रा में उसे दूध मिल पाए।



Click it and Unblock the Notifications
