Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
चीज़ी चिकन बर्गर
अगर आपको या आपके बच्चे को चिकन खाना पसंद है तो आप आराम से उसके लिये चिकन बर्गर बना सकती हैं। चिकन बर्गर को बनाने से पहले आपको चिकन कीमा की टिक्कियां बनानी पडे़गी। चिकन टिक्कियों में मसलों का मिश्रण मिला कर पैन में हल्का सा तेल डाल कर फ्राई करें। चिकन बर्गर को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
तो अगर शाम के नाश्ते के रूप में आपको चिकन बर्गर अपने बच्चों को खिलाना हो तो यह आपके लिये एक अच्छा ऑपशन बन सकता है। तो आइये देखते हैं कि कैसे बनाते हैं चिकन बर्गर
सर्विंग्स: 4
खाना पकाने के समय: 20-25 मिनिट
तैयारी का समय: 15-20 मिनिट

सामग्री
चिकन कीमा -200 ग्राम
बर्गर बन्स - 4
प्याज़ ,बारीक कटी हुई- 2
हरी मिर्च - 2
कुटी हुई कालीमिर्च - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पावडर - 1/2 चम्मच
अदरक - 1 इन्च
सोय सॉस- 1 1/2 बड़े चम्मच
रेड चिल्ली सॉस - 3 1/2 बड़े चम्मच
मेयोनेज़ - 5 बड़े चम्मच
अंडा - 1
ताज़ा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
तेल - 2-3 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
मक्खन- 2 बड़े चम्मच
चीज़ स्लाइस - 4
पत्ता गोभी के कुछ पत्ते
विधि
चिकन कीमा को एक बाउल में डालें। उसमें कटे प्याज़, हरि मिर्चें, कुटी काली मिर्च, गरम मसाला पावडर, लाल मिर्च पावडर, अद्रक, 1½ बड़े चम्मच सोय सॉस, 1½ बड़े चम्मच रेड चिल्ली सॉस, 1 बड़ा चम्मच मेयोनेय्ज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर अन्डा और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
10 मिनट तक रेफ्रिज़्रेटर में रखें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। चिकन के मिश्रण में नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण के समान हिस्से बनाएँ, हर हिस्से को गोल टिक्की का आकार दें। अब इन टिक्कियों को पैन में पलटते हुए पकाएँ जबतक दोनो तरफ से समान सुनहरे हो जाए। टिक्कियों को पैन में एक तरफ रखें, फिर प्याज़ के गोल स्लाइस डालकर भूनें।
प्याज़ पर 1 छोटा चम्मच सोय सॉस और बचा रेड चिल्ली सॉस डालकर 1-2 मिनट तक भूनें या जबतक प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाए। फिर प्याज़ को पैन दूसरी तरफ रखें। बर्गर बन्स को बीच में आधा करें, उनपर थोडा मक्खन लगाएँ और उसी पैन में डालकर हल्का सुनहरा होने तक टोस्ट करें।
बन के निचले हिस्से पर कुछ पत्ता गोभी के पत्ते रखें , उनपर चिकन की टिक्की रखें। उनपर भूनें प्याज़ के स्लाइस डालें। फिर हर बन पर चीज़ का एक स्लाइस रखें और 1 बड़ा चम्मच मेयोनेय्ज़ डालें। फिर बन के उपरी भाग से ढक दें और तुरन्त परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
