Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट
Beauty
oi-Staff
अक्सर हम रोज़ वही पुरानी विधि से तैयार किये ऑमलेट को खा-खा कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप ऑमलेट में आलू डाल कर पकाएं तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बदल जाता है।
आज हम आपको फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट बनाना सिखाएंगे जो काफी आसानी से तैयार किया जा सकता है। आप चाहें तो ऑमलेट को फोल्ड करने से पहले उस पर चीज़ घिस कर डाल सकती हैं।
इससे ऑमलेट बच्चों को काफी पसंद आएगा। इसके अलावा आप अगर चाहें तो ऑमलेट में कटी प्याज या थोड़ मशरूम भी मिक्स कर सकती हैं। अब आइये जानते हैं फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट बनाने की विधि।
कितने- 2 सदस्यों के लिये
सामग्री-
- अंडे- 3
- आलू- 1/2 छोटा, छीला और चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- बटर- 2 चम्मच
- कटी हरी धनिया- 1 या 2
- नमक- स्वादअनुसार
- काली मिर्च पावडर- स्वादअनुसार
बनाने की विधि -
- एक फ्राइंग पैन में बटर गरम करें और उसमें आलू के पीस को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- फिर एक बड़े कटोरे मे अंडे, धनिया, नमक और मिर्च मिला कर फेंट लें।
- गैस की आंच को धीमा कर दें और पैन में मौजूद आलू के टुकड़ों पर अंडे वाला मिश्रण उडेल दें।
- जब अंडा पूरी तरह से आलू पर सेट हो जाए तब ध्यान से ऑमलेट को फोल्ड कर दें।
- अब पैन से ऑमलेट को निकाल कर प्लेट पर डालें और ऊपर से कटी धनिया सजा कर सर्व करें।
Comments
Read more about: omelette recipe egg recipe non veg recipe breakfast recipe आमलेट रेसिपी ब्रेकफास्ट नाश्ता नॉन वेज डिश अंडे
English summary



Click it and Unblock the Notifications
