Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्किन के लिए वरदान समान है मिट्टी, त्वचा की केयर के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
यूं तो स्किन की केयर करने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं, लेकिन अगर आप स्किन को नेचुरल तरीके से डिटॉक्सिफाई करना चाहते हैं तो कुछ केमिकल मुक्त सामग्री का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इन्हीं में से एक है मिट्टी। अमूमन घरों में लोग लंबे समय से मुल्तानी मिट्टी से मास्क बनाकर इस्तेमाल करते आ रहे हैं। हालांकि, सिर्फ मुल्तानी मिट्टी ही नहीं, बल्कि अन्य तरह की भी कई मिट्टी स्किन को बेनिफिट पहुंचाती हैं। वे त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने और उसे अंदर से ठीक करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप तरह-तरह से मड मास्क बना सकते हैं और अपनी स्किन को पैम्पर कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मड मास्क के बेनिफिट और अलग-अलग तरह के मड मास्क बनाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

मड मास्क के फायदे
• मड मास्क में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं और इसमें एक्सफोलिएटिंग बेनिफिट्स भी होते हैं। जिसके कारण आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग बनती है।
• मिट्टी के मास्क त्वचा से अशुद्धियों को दूर कर सकते हैं, पोर्स को अनक्लॉग करता है और अतिरिक्त तेल को अवशोषित करता है।
• मिट्टी के मास्क में सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की उच्च सांद्रता होती है। यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है और स्किन को इवन टोन बनाता है।
• मड मास्क इस्तेमाल करने से स्किन में उम्र बढ़ने, महीन रेखाओं और झुर्रियों के निशानों को कम करने में मदद मिलती है, जिससे स्किन जवां दिखाई देते हैं। इसलिए ज्यादातर मड मास्क का इस्तेमाल एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट में किया जाता है।
• मड मास्क स्किन को डिटॉक्सिफाई करता है, क्योंकि वे त्वचा से सभी विषाक्त पदार्थों को हटाते हैं। जिन मास्क में मैग्नीशियम होता है वे विशेष रूप से प्रभावी होते हैं क्योंकि वे एंटीऑक्सिडेंट के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट अप करता है।

मड कोल मास्क
इस मड मास्क को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी, एक्टिवेटेड चारकोल, हेज़लनट और टी ट्री ऑयल की आवश्यकता होगी। एक कंटेनर में 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें एक चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल और 3 चम्मच विच हेज़ल और टी ट्री ऑयल मिलाएं। अब अपने चेहरे को वॉश करें और इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं व सूखने दें। इससे आप अपनी त्वचा को बेहतर तरीके से डिटॉक्सीफाई कर पाएंगे। यह मड मास्क स्किन को डिटॉक्सिफाई करने के साथ-साथ अतिरिक्त सीबम को भी हटा देता है।

कॉफी मड मास्क
कॉफी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा में निखार लाते हैं। कॉफी मड मास्क बनाने के लिए 2 से 3 चम्मच ग्रीन क्ले लें और उसमें कॉफी, सिरका, गुलाब जल और टी ट्री ऑयल मिलाएं। पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। करीब 15 से 20 मिनट बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा पर जमा टैन को हटा देगा। स्किन को चमकदार बनाने के लिए सप्ताह में एक बार लगाएं।

एवोकाडो मड मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए आपको एवोकाडो, बेंटोनाइट क्ले, एवोकैडो ऑयल और शहद की आवश्यकता होगी। एक कंटेनर में 3 बड़े चम्मच बेंटोनाइट क्ले लें और उसमें 2 बड़े चम्मच एवोकाडो तेल, एवोकाडो पल्प और 2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इससे त्वचा की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
