Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
आपके पेट के लिए 10 हेल्दी फूड
मानव अंगों में पेट सबसे महत्वपूर्ण अंग है और यह आपके सारे अंगों को ऊर्जा देने का स्त्रोत भी है। यह शरीर की पाचन क्रिया को नियंत्रित रखता है और उसे सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊर्जा देता है। अगर आपको शरीर को फिट और हेल्दी रखना है तो उसका तरीका अपने पेट को हेल्दी रखने से ही होता है।
पेट खराब हो तो खाएं ये आहार
इस आर्टिकल में हम आपको यह नहीं बता रहे है कि आप पेट के लिए क्या करें या क्या नहीं। हम आपको यह बताने का प्रयास करेगें कि आपके पेट के लिए कौन से 10 फूड सबसे हेल्दी है।
पेट के लिए कई फूड स्वास्थ्यवर्धक होते हैं लेकिन उन्हे किस प्रकार और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, ये सीखना होगा। पेट को दुरूस्त और हेल्दी रखने वाले 10 फूड निम्न प्रकार हैं:

दही
दही में कई मिलियन बैक्टीरिया होते है जो आपके पेट को हेल्दी बना देता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरूस्त हो जाती है और आपके पेट में होने वाला इंफेक्शन भी सही हो जाता है।

बिना चर्बी का मीट
बिना चर्बी का मीट, पेट के लिए काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसे खाने से पेट में वसा जमा नहीं होता है। जबकि रेड मीट हानिकारक होता है, क्योंकि वह पेट में वसा की मात्रा को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है।

केला
केला सदाबहार फल है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। अगर आपके पेट में गड़बड़ी है तो केला खाएं। इससे आपके पेट को दर्द से मुक्ति मिलेगी।

संतरा
संतरे में विटामिन सी होता है और इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। यह आपके पेट को हेल्दी और बॉडी को एनर्जी से युक्त बना देता है।

किनुआ
किनुआ में भारी मात्रा में अमीनो एसिड होता है जो आपके पेट को हेल्दी बनाता है। इसे नियमित रूप से खाने पर आपको पेट सम्बंधी समस्याएं नहीं होगी।

नींबू
नींबू पानी को पीने से हाजमा दुरूस्त रहता है। इसे पीने से पाचन क्रिया भी अच्छी हो जाती है।

अदरक
अदरक का ज्यादा मात्रा में सेवन बैकफायर कर सकता है लेकिन सही मात्रा में इसका सेवन आपको राहत दिलाता है। इसके सेवन से पेट की गड़बढियां अपने आप सही हो जाती है। आप चाहें तो इसका अचार भी खा सकते हैं।

शिमला मिर्च
शिमला मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिशयन पर्याप्त मात्रा में होते है। इसके सेवन से पेट दुरूस्त रहता है और कोई समस्या नहीं आती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सोया आदि के सेवन से पेट में जिंक, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पहुंच जाता है जो पूरे शरीर को पर्याप्त मात्रा में इन पोषक तत्वों को प्रदान करता है।

गेंहू का अाटा
आप दिन में कम से कम चार गेंहू की रोटी अवश्य खाएं। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया को अच्छा बना देती है। इसमें मैग्नीशियम, सेलेनियम और हेल्दी डाइट फाईबर होते है तो पेट को हेल्दी बनाते है।



Click it and Unblock the Notifications