Latest Updates
-
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी
नाइट शिफ्ट करने वाले लोंगो में मोटापा घटाएं ये 10 आहार
अनेक शोधों और अध्ययनों ने प्रमाणित किया है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग दिन के समय काम करने वाले लोगों की तुलना में अधिक मोटे होते हैं।
रात में काम करने वाले लोगों को मोटापे के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य कई समस्याओं जैसे तनाव, दिल से संबंधित समस्याएं और अनिद्रा का खतरा भी बना रहता है।
अत: रात में काम करने वाले लोगों में मोटापे को रोकने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सही खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए।

आज बोल्ड स्काय में हम आपको 10 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएँगे जो नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में मोटापे को रोकने में सहायक होते हैं। आइए देखें।

1. ब्राउन राईस: ब्राउन राईस में विटामिन्स, आयरन, जिंक, प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ब्राउन राईस वज़न कम करने में सहायक है। प्राकृतिक रूप से वज़न कम करने के लिए यह एक सबसे उत्तम पदार्थ है।

2. फल: स्नैक्स में चिप्स, पिज़्ज़ा, बर्गर और पेस्ट्री न खाएं। इन सब चीज़ों से मोटापा बढ़ता है। इसके स्थान पर फलों का सेवन करें। सेब, केला, पपीता और कीवी कुछ ऐसे फल हैं जो बिना कसरत किये ही वज़न कम करने में सहायक होते हैं।

3. सब्जियों का सलाद: सब्जियों से बने सलाद का सेवन करें जिसमें जिसमें गाजर और पालक हो। इनमें कैलोरी कम मात्रा में होती है तथा ये मोटापे को कम करने में सहायक है। अत: नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में मोटापे को रोकने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। वजन कम करना है तो नाश्ते में खाएं चने का सलाद

4.स्प्राउट्स: स्प्राउट्स अंकुरित अनाज होता है जिसमें कैलोरी और फैट कम मात्रा में पाया जाता है। इनमें विटामिन्स, कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा भूख मिटाने के लिए और नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में मोटापे को रोकने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

5. बादाम: स्नैक्स के रूप में चिप्स या चॉकलेट की जगह बादाम एक अच्छा विकल्प है। इसमें महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं तथा यह वज़न को प्राकृतिक रूप से घटाने का अच्छा विकल्प है। सेहत और दिमाग बनाए मजबूत बादाम का दूध

6. मुरमुरा : पफ्ड राईस स्नैक्स का एक अन्य विकल्प है जिसमें फैट नहीं होता तथा साथ ही इसे खाने से पेट भी भर जाता है। यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे खाने से वज़न बिना किसी कसरत के प्राकृतिक रूप से कम होता है।

7. अलसी के बीज: अलसी के बीज में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में तरल पदार्थों को अवशोषित करने में सहायक होता है तथा अधिक समय तक पेट को भरा रखता है। इससे आप आवश्यकता से अधिक नहीं खाते और आपका वज़न प्राकृतिक रूप से कम होता है।

8. ओट्स तथा दूध: जिन लोगों को रात में काम करना पड़ता है उनके लिए अच्छा होगा कि वे पिज़्ज़ा या बर्गर के बजाय कम फैट वाले दूध और ओट्स का सेवन करें। इन पदार्थों में कैल्शियम, मिनरल्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये खाद्य पदार्थ नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों में मोटापे को रोकने में सहायक होते हैं।

9. दही: दही, विशेष रूप से कम फैट वाला, एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका उपयोग नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन और राइबोफ्लेविन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कम फैट युक्त दही वज़न को प्राकृतिक रूप से कम करने का उत्तम तरीका है।

10. ताज़े फलों का रस तथा तरल पदार्थों अधिक मात्रा में पीयें: गैस युक्त कोल्ड ड्रिंक के बजाय फलों का ताज़ा रस और पानी पीयें। यह न केवल आपको हाईड्रेटेड रखेगा बल्कि मोटापे को भी रोकेगा, विशेष रूप से रात में काम करने वाले लोगों में।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications