Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन यानी मर्दानगी बढ़ाना है तो खाएं ये 10 फूड
क्या आप जानते हैं कि अगर पुरुष के शरीर में टेस्टोस्टेरोन यानी मेल हार्मोन की कमी हो जाए तो उसे कितनी दिक्कत आ सकती है। बहुत से आदमी यह नहीं जानते कि टेस्टोस्टेरोन आखिर होता क्या है?
टेस्टोस्टेरॉन पुरुष यौन लक्ष्णों के विकास को बढ़ाता है और इसका संबंध यौन क्रिया, ब्लड सर्कुलेशन और मासपेशियों में मजबूती, एकाग्रता, मूड और याददाश को बढ़ावा देने का होता है।
क्या आप उनमें से हैं जो लोंगो पर चिड़चिड़ाते हैं या हर वक्त किसी ना किसी बात पर गुस्सा हो जाते हैं? हो सकता है कि लोग यह समझते हों कि आपके ऑफिस में बहुत सारा स्ट्रेस होगा इसलिये आप गुस्सा करते हैं लेकिन साइंस कहती है कि ये सब टेस्टोस्टेरोन की कमी की वजह से होता है।

एक संतुलित आहार ना केवल हेल्थ के लिए जरूरी है बल्कि यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाने तथा टेस्टोस्टेरॉन के सही लेवल के लिए भी आवश्यक है। कम टेस्टोस्टेरॉन लेवल की वजह से शादी शुदाा जिंदगियां भी तबाह हो रही हैं।
टेस्टोस्टेरोन के लेवल को अगर बढाना है तो सही उचित डाइट लेना बहुत जरुरी है। इसके अलावा ना तो तनाव लें, ना ही ज्यादा मीठा और तला भोजन खाएं। आइये अब बात करते हैं ऐसे 10 इंडियन फूड की जो आपके टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ा सकते हैं।

केले
केले को सेक्स फूड भी कहते हैं क्योकि इसमें विटामिन ए, सी, और बी 1 के साथ ही, मैग्निशियम और प्रोटीन की अधिकता होती है। ये सभी पोशाक तत्व मेल हार्मोन की मात्रा बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। केले को बनाना शेक और बनाना स्मूथी के रूप में लिया जा सकता है।

कस्तूरी
अगर आप सीफूड खाने के शौकीन हैं तो कस्तूरी जरुर खाएं क्योंकि इसमें ढेर सारी मात्रा में जस्ता और मैग्नीशियम होते हैं जो कि खनिज हैं। ये शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

मेवे और बींस
अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इनका रोजाना सेवन करें। इसमें जिंक होता है जो मेल हार्मोन को बढाता है। आप बाजार से ब्राजील नट्स ले कर भी खा सकते हैं। ये मेवा अक्स एथलीट लोग खाते हैं, जिन्हें टेस्टोस्टेरोन और एनर्जी लेवल बढाना होता है।

अंडे
अंडे में कोलेस्ट्रॉल की चिंता ना करें क्योकि यह आपके LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को नही बढाएगा। मेल हार्मोन बढाना है तो अंडे जरुर खाएं।

दूध
दूध आपके शरीर और हड्डियों के लिए कैल्शियम और प्रोटीन देता है। इस भोजन में विटामिन डी भी शामिल है जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित होता है। आप कम वसा वाले दूध का उपयोग कर सकते हैं जो आपके हार्मोन को बढा देगा।

काजू
अध्ययन से यह साबित हो चुका है कि थोड़े समय तक काजू के सेवन से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना एक मुट्ठी काजू का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। काजू को भून कर खाना उचित रहता है। मुठ्ठीभर काजू रोज खाएं।

लहसुन और प्याज
लहसुन में विटामिन बी 6 और सेलेनियम की अधिकता होती है जो कि कामेच्छा बढ़ाता है। इसमें एक प्रकार का रसायन होता है जो यौन अंगों में रक्त के संचार को उन्नत करने में मदद करते है। लेकिन संतुलित मात्रा में लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन की तरह प्याज भी कई पोषक तत्वों से भरपूर है। कामेच्छा और जनांगों को सेहतमंद रखने में प्याज बहुत कारगर है।

विटामिन वाले आहार
ऐसे फल-सब्जियां जिसमें विटामिन का लेवल ज्यादा होता है, उसे जरुर खाएं क्योंकि यह आपके मेल हार्मोन को बढाएगा। फूड जैसे, ब्राउन राइस, सी फूड, एवाकाडो, हरी सब्जियां और मीट आदि विटामिनयुक्त होती हैं। यह आपके हार्मोन को बैलेंस करने में भी असरदार होती हैं।

अनार का जूस
यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ा कर मेल हार्मोन के लेवल को बैलेंस करता है। अनार का जूस पीने के कई फायदे हैं जैसे कि - यह शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाता है, स्तंभन दोष दूर करता है और शुक्राणुओं की गतिविधि और केन्द्रीकरण को प्रभावित करता है। अनार ना केवल पुरुष ही बल्कि महिलाओं को भी जरुर पीना चाहिये।

पाइनएप्पल
इस फल में bromelain अधिक होता है, जो कि मेल हार्मोन को बढाने में मदद करता है। इससे पुरुषों की यौन क्षमता बढ़ती है। इसलिये अपनी डाइट में रोज पाइनएप्प का जूस जरुर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
