Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
'सेक्रेड गेम' में सरताज सिंह बनने के लिए सैफ ने कम किए कई किलो, लुक में आया जबरदस्त बदलाव
'सेक्रेड गेम' में दमदाम एक्टिंग के वजह से इन दिनों सैफ अली खान सुर्खियों में छाएं हुए हैं। इसके अलावा भी सैफ अभी कई बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। बिजी शेड्यूल होने के बाद भी सैफ अपनी फिटनेस के प्रति सतर्क रहते हैं। हाल ही में सैफ अली खान एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ नजर आएं और यहां वो पहले की तुलना में काफी पतले दुबले नजर आए। उनके इस लुक को देखकर साफ-साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहले की तुलना में वेटलॉस किया है। और अपने इस नए लुक में सैफ पहले से ज्यादा जवां नजर आ रहे हैं। वो अपनी उम्र से 15 साल छोटे आ रहे हैं। दरअसल सेक्रेड गेम के बाद बॉलीवुड के छोटे नवाब इन दिनों स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो कर रहे हैं।
हालांकि छोटे नवाब का वेटलॉस का ये सफर इतना आसान नहीं था। आपको जानकर हैरानी होगी कि 48 वर्षीय सैफ जिम में पसीना बहाने के वजह सेल्फ कोचिंग के जरिए खुद को मैंटेन रखते हैं। आइए जानते है कैसे सैफ ने इस ट्रांसफॉर्मेशन को अंजाम दिया।

नो कार्ब और नो शुगर डाइट को किया फॉलो
शुगर और कार्ब दो ऐसी चीजें है जिन्हें आप सीमित करके आप प्रभावी तरीके से वेटलॉस कर सकते हैं। सैफ ने भी वेटलॉस के लिए बस रुल फॉलो किया है। सैफ इन दिनों नो शुगर और नो कार्ब डाइट पर हैं जिसकी मदद से उन्हें अतिरिक्त मांसपेशियों का वजन कम करने में मदद मिली। इसके अलावा वो अभी कुछ मांसपेशियों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस डाइट को सैफ करते हैं फॉलो
अपने वजन पर ध्यान देते हुए सैफ नाश्ते में स्किम्ड मिल्क में बनें ओटमील खाते हैं, जिसमें एक कटोरी फ्रेश फ्रूट्स जरुर शामिल करते हैं। इसके अलावा लंच में वो सीजनल सब्जियों से बना सलाद खातें हैं। और रात के खाने में वो स्टीक खाना पसंद करते हैं। सैफ को आमतौर पर घर का बना खाना पसंद हैं और बाहर के खाने से परहेज करते हैं।

ऐसे करते हैं वर्कआउट
फिट रहने के लिए सैफअली खान, डाइट के अलावा कार्डियों पर निर्भर रहते हैं। वो दिन में दो बार कार्डियों करते हैं। वो समय-समय पर अपने कार्डियों पर कोई न कोई एक्सपैरिमेंट करते रहते हैं। वो एक्सरसाइज में कार्डियो, योगा, किक बॉक्सिंग और स्ट्रेचिंग को मिक्स करके फिट रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा सैफ को टैनिस खेलना खूब पसंद हैं और फिट रहने के लिए उन्हें ईवनिंग वॉक करना काफी पसंद हैं।

सेक्रेड गेम्स के दौरान बढ़ाया वजन
एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बताया था कि सेक्रेड गेम में सरताज सिंह का किरदार निभाने के दौरान वो वेट लॉस के जरिए कैरेक्टर के चेहरे में ढ़लना चाहते थे। क्योंकि सेकंड सीजन में सरताज सिंह का किरदार कई उतार-चढ़ाव से गुजरता हैं। इसलिए वो अपने रोल के साथ पूरा न्याय करना चाहते थे। अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताते हुए सैफ ने ये कहा था कि नॉवेल (जिस नॉवेल पर सेक्रेड गेम आधरित है) में भी सरताज सिंह एक फिट और सभ्य इंसान हैं। जब सीरीज की काहानी शुरु होती है वो बुरी परिस्थितयों में फंसा हुआ होता है। उसे इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि वो कैसा दिखता है इसलिए उसे बढ़े हुए वजन के साथ दिखाया गया है जो उस रोल की डिमांड थी।

कैरेक्टर को रियल बनाने के लिए खूब मेहनत
लेकिन बाद में स्क्रिप्ट के अनुसार अब इस रोल को वैसे ही दिखाया जा रहा है जैसा वो हैं। वो कम खा रहा है और ज्यादा दवाईयां ले रहा हैं। जिससे स्वाभाविक रुप से थोड़ा वजन कम हो जाएगा और वह दुबला नजर आ रहा है।सैफ ने बताया कि इस रोल को पर्दे पर रियल बनाने के लिए उन्होंने हेल्दी डाइट के अलावा रोजाना वर्कआउट किया।



Click it and Unblock the Notifications
