Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डार्क सर्कल पैदा करने वाले आहार
क्या आप अंडर आई कंसीलर लगा लगा कर परेशान हो चुकी हैं? आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप रात को ठीक वक्त पर सोती नहीं हैं, काम का ज्यादा स्ट्रेस होता है, डीहाइड्रेशन, खून की कमी और खराब लाइफस्टाइल है, तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल जरुर पड़ेगें।
यह भी बोला जाता है कि आप जो कुछ भी खाती हैं, वह आपकी सूरत पर साफ-सफ नजर आता है। ऐसे कुछ आहार हैं, जिसे खाने से चेहरे का ग्लो खतम हो जाता है और आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। आंखों के नीचे पडे डार्क सर्कल को ऐसे करें दूर
आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के नाम बताएंगे जो कि हार्मोन को इंबैलेंस कर के त्वचा की रंगत बिगाड़ देते हैं। हम यह नहीं कहते कि आपको यह चीजे़ हमेशा के लिये त्याग देनी चाहिये मगर इन्हें लिमिट में खाइये, जिससे आपको इसका नुकसान ना भुगतना पड़े। डार्क सर्कल पैदा करने वाले आहार इस प्रकार हैं -

कॉफी
ज्यादा कॉफी पीना ना केवल त्वचा के लिये खराब होता है बल्कि पूरी सेहत के लिये ही खराब माना जाता है। डार्क सर्कल के अलावा कॉफी रात को सोने भी नहीं देती।

शकरकंद
शकरकंद स्वाद में बहुत ही अच्छा लगता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन सौंदर्य समस्या पैदा कर सकता है। इससे अंडर आई डार्क सर्कल पैदा हो सकते हैं।

नमक वाला आहार
नमक वाले खाने में ज्यादा सोडियम होता है जिससे शरीर में पानी भर जाता है। इस वजह से आंखों में सूजन दिखाई देने लगती है और आंखें थकी हुई सी दिखने लगती हैं। अगर आप ज्यादा नमक खाती हैं तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल दिखने शुरु हो जाते हैं।

चॉकलेट
चॉकेलट में कैफीन होता है जो कि स्किन के लिये बहुत खराब होता है। इसलिये ज्यादा चॉकलेट खाना बंद कर दें नहीं तो आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगेगें।

पीनट बटर
पीनट बटर में पौटेशियम ज्यादा होता है जिससे अंडर आई डार्क सर्कल पैदा होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
