Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सिर्फ डाइट चार्ट से ही नहीं इन ड्रिंक्स से भी कर सकते हैं वेटलॉस
अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने वर्कआउट और डाइटिंग पर ध्यान देने के अलावा, अपनी लिक्विड डाईट पर भी ध्यान देना होगा।
पूरी दुनिया में सभी लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे ही कम करने के हजारों उपाय अपनाते हैं। कई लोग इसके लिए वर्कआउट करते हैं और कई डाइटिंग। लेकिन वजन को कम करना एक मुश्किल टास्क हैं जिसमें इंसान का डेडीकेशन यानि उसका समर्पण ज्यादा मायने रखता है। बहुत बार लोग शुरूआत बड़े जोश से करते हैं लेकिन बाद में उसे छोड़ देते हैं, तब स्थिति और भी बुरी हो जाती है।
अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने वर्कआउट और डाइटिंग पर ध्यान देने के अलावा, अपनी लिक्विड डाईट पर भी ध्यान देना होगा। जी हां, वजन कम करने में लिक्विड डाईट भी बहुत मायने रखती है। इससे आपके मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है और कैलारी भी कम होती है, साथ ही एक्ट्रा फैट भी नहीं बढ़ता है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि किस तरह के पेय पदार्थों को वजन कम करने के लिए पीना चाहिए। तो यह लेख आपके लिए सहायक होगा:-

1. पानी -
दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से मेटाबोल्जिम पर असर पड़ता है और वह सही क्रियान्वयन करता है। साथ ही एक अध्ययन से पता चला है कि पानी को खाना खाने से ठीक पहले पीने से भी वजन में गिरावट आती है।

2. नींबू पानी-
नींबू पानी, पाचन को दुरूस्त बनाता है और मेटाबोल्जिम को सही करता है। इसे पीने से आपके पेट का दर्द बिलकुल सही हो जाएगा और कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी। ये एक लो-कैलोरी ड्रिंक है जो वजन घटाने में सबसे ज्यादा सहायक होती है।

3. नारियल पानी -
अगर आप ऐसे क्षेत्र में हैं जहां आसानी से नारियल पानी मिल सकता है तो नारियल पानी का सेवन प्रतिदिन करें। इससे आपके वजन में कमी आएगी और कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी। एक कप नारियल पानी में मात्र 4 कैलोरी होती है। साथ ही शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल भी घटेगा।

4.तरबूज का रस-
यूँ तो कहा जाता है कि तरबूज में सिर्फ पानी होता है लेकिन आपको जानकार आश्चर्य होगा कि तरबूज का सेवन करने से या इसका रस पीने से शरीर में पानी की मात्रा संतुलित हो जाती है और बॉडी का फैट भी कम हो जाता है। एक तरबूज में मात्र 56 कैलोरी होती है अब आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि ये कितना हेल्दी ड्रिंक है।

5. आइस्ड पिपरमेंट टी-
यह एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जो जंक फूड को खाने पर उसे भी आसानी से पचा देती है। ये वजन को घटाने में काफी सहायक होती है।

6. अनानास फ्रेप्पे-
अनानास में ब्रोमेलिन होता है जो कि ऐसा एन्जाइम है जिसकी सहायता से आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है और पाचन में भी सहायता मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए अच्छा ड्रिंक है।

7. ग्रीन टी -
ग्रीन टी के फायदों से सभी परिचित हैं। अगर आप इसे मिल्ट टी की बजाय पीना शुरू कर दें तो ज्यादा फायदा होगा। ग्रीन टी पीने से आपको स्फूर्ति का एहसास होगा और आपका वजन भी कम होगा।

8. डार्क चॉकलेट शेक-
डॉर्क चॉकलेट आपकी भूख को समाप्त कर देता है और पेट भी भर जाता है। लेकिन इसमें 400 कैलोरी होती है। अगर आप इसे लेने के बाद काफी देर तक कुछ न खाएं तो ये एक सही ऑप्शन है जिससे आप वजन घटा सकते हैं।

9. फैट फ्री मिल्क -
क्रीम रहित मिल्क का सेवन करें। इसमें सभी पोषक तत्व होते हैं और वसा भी शरीर में नहीं पहुंचता है। साथ ही इससे भूख भी शांत हो जाती है।

10. सब्जियों का जूस -
आप हर दिन 1 गिलास सब्जियों का जूस पिएं। इससे आपके शरीर को वसारहित ताकत मिलेगी। एक गिलास जूस में मात्र 135 कैलोरी होती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर की क्रिया भी अच्छी हो जाती है।

11. कॉफी -
कॉफी का सेवन करने से मेटाबोल्जिम पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही अगर आप वर्कआउट करें तो आपको एनर्जी भी मिलती है।

12. दही -
दही या लस्सी या छाछ का सेवन करने से आपको ताजगी मिलती है और साथ ही वजन भी कम करने में मदद मिलती है। इससे पीने से आपका पेट भर जाता है और शरीर के पोषक तत्व भी पूरे हो जाते हैं।

13. व्हे प्रोटीन -
इसका सेवन करने से शरीर में कम फैट रहता है और मांसपेशियों में जमा अतिरिक्त वसा भी हट जाता है। इसके सेवन से सीसीके आसानी से रिलीज हो जाता है जो कि भूख को कम करने वाला हारमोन है।



Click it and Unblock the Notifications
