Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आपके स्ट्रेस को तुरंत दूर कर देंगे कमाल के ये 10 टिप्स
जब भी आपको तनाव होता है तो आप शॉपिंग करती हैं या स्पा का सहारा लेती हैं। हर बार ये सब करना संभव नहीं है क्योंकि इनके लिए आपको हर बार काफी खर्चा करना पड़ता है। ऐसे में क्यूँ न कुछ ऐसे टिप्स को आज़माया जाये जिससे आपका तनाव भी दूर हो जाए और आपको इसके लिए जेब भी ढीली न करनी पड़े।

1. मेडीटेशन – तनाव को दूर करने के लिए मेडीटेशन एक सही उपाय है। इस प्रक्रिया के लिए अपने आप को एक शांत जगह पर बैठकर ध्यान लगाना होता है। इस बारे में शिकागो के हेल्थ एंड वेलनेस कोच, पीएचडी मनोवैज्ञानिक रॉबी मॉलर हार्टमैन कहते हैं, "शोध से पता चलता है कि दैनिक ध्यान लगाने से मस्तिष्क के तंत्रिका मार्गों को बदल सकता है, जो आपको तनाव के प्रति अधिक लचीला बना देता है और उसे दूर कर देता है।"
इसके लिए आपको फर्श पर या कुर्सी पर सीधे बैठना होगा। अब अपनी आंखों को बंद कर लें और तेजी से ओउम् का जाप करें। आप चाहें तो कुछ पॉजिटिव भी सोच सकते हैं। आप यह भी कह सकते हैं कि आप स्वयं से बहुत प्रेम करते हैं या आप बहुत खुश हैं।

2. गहरी सांस लें – जब भी आप गहरे तनाव में हो, 5 मिनट का ब्रेक लें और अपनी सांस पर ध्यान लगाएं। अपनी आंखों को बंद कर लें और अपने एक हाथ को नाभी पर रखें। एक हाथ से नाक के एक छिद्र को बंद लें और गहरी सांस लें। इसके बाद दूसरी नाक के छिद्र से सांस को निकाल दें। इस तरह आप गहरी सांस लें।
पीएचडी के मनोवैज्ञानिक जुडिथ तुतिन कहते हैं, "अगर आप तनाव के दौरान गहरी सांस लेते हैं तो आपकी हार्ट रेट कम हो जाती है और ब्लड़ प्रेशर लो हो जाता है।" आपको बता दें कि तुतिन, रोम में एक प्रमाणित कोच हैं।

3. अपने पर ध्यान दें – सबसे पहले तनाव को एक ओर रखकर अपने ऊपर ध्यान दें कि आप क्या कर रही हैं या आप क्या कर रहे हैं। खुद से सवाल करें कि ऐसे परेशान होने से क्या होगा। अपने व्यवहार पर ध्यान दें और अगर उसमें कोई कमी नज़र आती है तो उसे सुधारने का अवसर ढूंढें।
आप चाहें तो इस दौरान फूड भी खा सकते हैं और अपने मूड को ठीक कर सकते हैं। जब भी आप खुद को एंजाय करते हैं तब अपने सेंस पर फोकस करें और तनाव को कम करें।

4. रीच आउट - जब भी तनाव में हों तो लोगों से दूर न भागें। उनके साथ रहें। सोशल मीडिया पर समय बिताएं। लोगों से बातचीत करें और हो सके तो फोन पर बात करें। ऐसा करने से आपको हल्का महसूस होगा और एक ताकत अंदर से आएगी जो आपको कुछ नया करने या सोचने की शक्ति प्रदान करेगा। साथ ही आपको अपनी समस्या का हल भी मिल सकता है।

5. डांस करें – तनाव के दौरान आप अपने फेवरिट गाने पर डांस कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। थोड़ी ही देर में आपको महसूस होगा कि आपको अच्छा लग रहा है। डांस करने से आपके शरीर में स्फूर्ति आ जाती है और थोड़ी देर के लिए मन से टेंशन दूर हो जाती है जिससे आप पॉजिटिव सोच पाते हैं। साथ ही शरीर में रक्त का संचार भी अच्छे से हो जाता है।

6. डिकम्प्रेस – अपनी गर्दन के आसपास एक कॉलर या हीट पैड को रखें और कंधों पर भी इसे रखें। अपनी आंखों को बंद कर लें और चेहरे, गर्दन, अपर चेस्ट और बैक मसल्स पर रिलेक्स फील करें। आप अपनी कलाई पर मसाज भी करें, आप स्ट्रेस दूर करने के लिए टेनिस बॉल या फॉम रोलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इसके लिए गेंद को एक दीवार से सटकर खड़े होने पर बीच में दबा लें। ऊपर नीचे करें और चाहें तो जेंटली प्रेस करें। इससे बैक पर आपको अच्छा फील होगा। इस प्रॉसेस को दो से तीन बार दोहराएं और हथेली पर भी बॉल को रखकर दबाएं। आपको इस बॉल के प्रेशर से अच्छा फील होगा। ऑफिस में भी स्ट्रेस होने पर आप इस गेंद को हथेली से दबा सकते हैं। कई मेडीटेशन सेंटर में इस तकनीक को अपनाया जाता है।

7. ज़ोर-ज़ोर से हंसे – खुलकर हंसना भी एक तरीका है जिससे आप तनाव को दूर कर सकते हैं। इस बारे में कई रिसर्च पेपर से साबित हुआ है कि हंसने से तनाव दूर होता है। इससे कॉर्टिसोल लोअर होता है, तनाव कम होता है साथ ही, ब्रेन से खुश करने वाले कैमिकल रिलीज़ होते हैं जिन्हें एंडोमॉर्फिन कहा जाता है इससे मूड हल्का हो जाता है। अगर आप किसी दोस्त से बात नहीं कर पाते हैं तो अपना पसंदीदा शो देख सकते हैं जिससे आपको हंसी आए।

8. गाने सुनें – रिसर्च से ये साबित हुआ है कि गाने सुनने से आपका ब्लड़ प्रेशर कम हो जाता है, हार्ट रेट नॉर्मल हो जाता है और तनाव दूर हो जाता है। इसके लिए आप अपने पंसदीदा गानों की एक प्ले लिस्ट तैयार कर लें और जब भी परेशान हों उसे सुनें। ऐसा करने से आप फील गुड महसूस करेंगे। साथ ही ये प्रैक्टिस आपको हर बार उतना ही खुश करने में कामयाब होगी जितने की आपको सच में जरूरत हो।


9. मूव करें – जब भी स्ट्रेस फील हो, मूव करें। दौड़ लगाने जाएं, एक्सरसाइज करें, योगा करें या वॉक पर चले जाएं। इससे अवसाद में कमी आती है और आपका ब्रेन भी अच्छे कैमिकल को रिलीज करने लगता है। साथ ही बॉडी को स्ट्रेस के साथ डील करने में मदद मिलती है। आप स्ट्रेचिंग या रोल्स से एक्सरसाइज की शुरूआत करें।

10. आभारी हों – जब भी किसी तनाव में हों दूसरों को देखें कि वो कितना परेशान हैं और उनके पास कितने ज्यादा दुख हैं। ईश्वर को धन्यवाद दें और हर उस चीज़ का आभार व्यक्त करें जो आपको अपने जीवन में प्राप्त हुई।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
