Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ाने के लिये महिलाएं खाएं ये आहार
एस्ट्रोजन एक नेचुरल हार्मोन है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही पाया जाता है। एस्ट्रोजन की सही मात्रा मेंटेन करना दोनों के लिये ही जरुरी है लेकिन पुरूषों के मुकाबले महिलाओं को एस्ट्रोजन की आवश्यकता ज़्यादा होती है। उन्हें इसकी जरुरत अपने शरीर के कुछ आतंरिक कार्यों के लिए होती है।
गर्भावस्था और मेनोपॉज के समय एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा घट जाती है। यह हार्मोन आपकी त्वचा में चमक भरता है और आपको जवां दिखने में मदद करता है। एस्ट्रोजन का लेवल ना तो शरीर में बहुत ज्यादा होना चाहिये और ना ही बेहद कम।
अगर इसका लेवल शरीर में कम होता है तो आपको कुछ लंक्षण साफ दिखाई देंगे जैसे, अचानक से गर्मी लगना, सोने में दिक्कत, मूड में बदलाव, कम यौन इच्छा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बदलाव आदि।
यदि आपको लगता है कि आपके शरीर में एस्ट्रोजन की कमी सी है तो आप उसे अपनी लाइफस्टाइल सुधार कर और कुछ निम्न खाद्य पदार्थ का सेवन कर के ठीक उकर सकती हैं। आइये जानते हैं उसके बारे में -

मेवे
सूखे मेवे जैसे, सूखी खुबानी, खजूर और मुनक्के रोज खाएं। ये शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं। अगर एस्ट्रोजन बढ़ भी गया है तो यह उसे भी बैलेंस कर देंगे।

अलसी के बीज
आप इन्हें सीधे ऐसे भी खा सकते हैं या फिर इन्हें किसी अन्य आहार में मिक्स कर के खा सकते हें। इनमें ढेर सारा फाइबर होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। ये वेट लॉस करने में भी मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल भी घटाते हैं।

तिल के बीज
इनमें पाइथोएस्ट्रोजन होता है। आप चाहें तो तिल के तेल का इस्तमाल कर सकती हैं। इनके बीजों में ढेर सारा फाइबर और मिनरल होता है। एक चम्मच तिल का बीज खाने से आपको आयरन, मैगनीशियम और कैल्शियम मिल सकता है।

काबुली चनें
काबुली चनें नियमित खाने से आपके हार्मोन बैलेंस होंगे और एस्ट्रोजन की मात्रा भी बढ़ेगी। इनमें ढेर सारे फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं।

बींस
महिलाओं को बींस खाने में जरुर शामिल करना चाहिये क्योंकि इससे फाइबर होता है और यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। एस्ट्रोजन बढाने के साथ साथ यह ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को भी बैलेंस करता है।

सोया मिल्क
सोया मिल्क सोया बींस से प्राप्त होता है जो कि पायथोएस्ट्रॉन से भरा होता है। अगर आप गाय का बैंस का दूध पीती हैं तो उसे सोया मिल्क से बदल दें। इससे आपको कैल्शियम भी ढेर सारी मात्रा में मिलेगा।

टमाटर, गाजर, संतरे, नींबू
ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना काफी आवश्यक है जिनमें विटामिन सी की मात्रा समाई हुई हो। आप इन सारे खाद्य पदार्थों का पकाकर सेवन कर सकते हैं। इन्हें कच्चा भी खाया जा सकता है, क्योंकि इनमें से ज़्यादातर फल होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
