Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पति से भी, इन 5 चीजों को शेयर करने से कतराती है प्रेगनेंट महिलाएं
प्रेगनेंसी के दौरान वजन बढ़ने से लेकर मूड स्विंग होना ये सारे परिवर्तन होना ये एक सामान्य सी बात है। लेकिन इन सबके अलावा प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में कुछ ऐसे भी बदलाव होते हैं, जिनके बारे में महिलाएं बात करने में चिढ़न या शर्म महसूस करती है। लेकिन ये परिवर्तन प्रेगनेंसी में होना एक सामान्य से प्रक्रिया है।
आइए जानते है ऐसे ही पांच बदलावों के बारे में जिनके बारे में महिलाएं प्रेगनेंसी में बात करना पसंद नहीं करती हैं।

स्तनों से रिसाव (लिकिंग ब्रेस्ट)
गर्भावस्था के दौरान प्रोलैक्टिन के स्तर में वृद्धि होने लगती है, जिससे कि आपके स्तन और निपल्स संवेदनशील हो जाते हैं जो आपके लिए काफी तकलीफदेह हो सकता है। लेकिन, इसके अलावा आपके निप्पल से रिसाव होने लगता है जिसे आप अपने पति से कहने में शर्म महसूस करती हैं। हालाँकि, इसके लिए आप नर्सिंग पैड्स को ब्रा के अंदर रख सकती हैं।

बार-बार यूरिन आना
गर्भावस्था के दौरान बार-बार यूरिन पास होना बेहद आम बात है, क्योंकि जब आपके गर्भाशय का आकार बढ़ता है तब वह आपके मूत्राशय पर दबाव डालता है जिससे कि आपको बार-बार यूरिन पास करने जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में, आपको अपने पति के सामने बार-बार बाथरूम जाने या उन्हें इसके बारे में बताना अच्छा नहीं लगता है।

गैस की समस्या
यह भी प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली एक आम समस्या है, जिससे कि महिलाओं को गुजरना पड़ता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब आप बहुत अधिक तेल-मसाले का सेवन करती हैं तब आपके पेट में गैस की समस्या होने लगती है, और जिस कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। इसलिए, इस समय आसानी से पचने वाला आहार का सेवन करें।

वजाइना डिस्चार्ज
जैसे-जैसे आप अपने गर्भावस्था के नौवें महीने में पहुँचने लगती हैं तब आपके योनि से सफेद स्राव होने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके पेट का आकर काफी बड़ा हो जाता है और एस्ट्रोजन का उत्पादन तेज़ी से होने लगता है जिसके कारण योनिस्राव होने लगता है। जिससे कि आपको काफी शर्मिंदगी महसूस हो सकती है, लेकिन इसके लिए आप पाने योनि को हमेशा साफ रखें ताकि आपको संक्रमण न हो।

एक्ने समस्या
महिलाओं को सबसे अधिक गुस्सा मुहांसे के कारण आता है क्योंकि इससे आपका स्किन ख़राब हो सकता है। हालाँकि, यह समस्या हार्मोन में बदलाव के कारण होता है



Click it and Unblock the Notifications
