Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
यह संकेत नजर आएं तो समझ लीजिए कि बच्चे को चाहिए अतिरिक्त अटेंशन
आज के समय में अक्सर यह सुनने में आता है कि बच्चे अटेंशन सीकिंग होते जा रहे हैं। यहां तक कि वे अपने पैरेंट्स की अटेंशन पाने के लिए तरह-तरह के अजीबो-गरीब तरीके अपनाते हैं। हालांकि, यह समस्या बच्चों की नहीं, बल्कि बड़ों की है। पैरेंट्स के पास इतना समय नहीं होता है कि वे बच्चों को पर्याप्त समय दे सकें और पर्याप्त अटेंशन ना मिल पाने के कारण बच्चे के स्वभाव में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि आपके बच्चे को अतिरिक्त अटेंशन की आवश्यकता है-

बहुत अधिक एग्रेसिव होना या चीजों को फेंकना
जब बच्चों को पर्याप्त अटेंशन नहीं मिलती है तो वह अक्सर अपने पैरेंट्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कुछ करना चाहते हैं, जिससे वह उनकी ओर देखें ही। इसके चलते वे अक्सर बहुत अधिक एग्रेसिव हो जाते हैं या फिर चीजों को फेंकने लगते हैं। जब आप बच्चों के साथ पर्याप्त समय बिताते हैं तो वे अपनी एनर्जी को पॉजिटिव तरीके से यूज करते हैं। वहीं, जब उन्हें आपसे उपेक्षा मिलती है तो वे नेगेटिव हो जाते हैं। इसलिए आप उनके साथ एक निश्चित समय अवश्य बिताएं।

आपके दूर होने पर रोना
जो बच्चे अधिक सेंसेटिव होते हैं या फिर उन्हें आपकी अटेंशन की जरूरत होती है तो ऐसे में वह वे हर समय आपकी गोद में बैठना चाहते हैं या फिर हमेशा आपके पास रहना चाहते हैं। ऐसे में वह आपके दूर होने पर रोने लगते हैं। हो सकता है कि जब आप दूसरों से बात कर रहे होते हैं या अन्य एक्टिविटी में बिजी हों वे आपको बाधित करने का प्रयास करें।

भाई या बहनों से जलन की भावना
जिन घरों में दो बच्चे होते हैं और अगर एक बच्चे को अतिरिक्त ध्यान दिया जाता है और दूसरे को अटेंशन कम मिलती है तो ऐसे में उनके बीच जलन की भावना हो सकती है। हो सकता है कि एक बच्चा दूसरे से जलन की भावना रखना हो या फिर उसे लगातार लड़ाई करता हो। यह एक संकेत है कि आपे बच्चे को आपकी अटेंशन की जरूरत है।

जरूरत न होने पर भी मदद मांगना
यह भी एक संकेत है जो यह बताता है कि आपके बच्चे को पर्याप्त अटेंशन नहीं मिल रहा है। हो सकता है कि बच्चा अपना काम करने में सक्षम हो। लेकिन फिर भी वह आपको बार-बार पुकारता है और मदद मांगता है। वह ऐसा इसलिए करता है, ताकि वह आपको अपने आस-पास महसूस कर सके।

पब्लिक में नखरे करना
आपने असर बच्चों को पब्लिक में नखरे करते हुए देखा होगा। बच्चे यह स्वभाव कुछ कारणों से करते हैं। मसलन, हो सकता है कि वह आपसे कोई चीज चाहते हैं। इसके अलावा, कभी-कभी वे अपने पैरेंट्स की अटेंशन पाने के लिए भी ऐसा करते हैं। इसलिए, जब आप कहीं बाहर जाएं तो कोशिश करें कि आप उन्हें बिजी रखने का प्रयास करें।

गलत शब्दों का इस्तेमाल करना
जब बच्चे को अपने पैरेंट्स से पर्याप्त अटेंशन नहीं मिल पाती है तो ऐसे में उसके मन में एक नकारात्मकता पैदा होती है। जो कहीं ना कहीं उनके शब्दों से भी झलकती है। हो सकता है कि बच्चा आपसे कहता हो कि आई हेट यू। यह सुनकर आपको शायद दुख या गुस्से का अहसास हो। लेकिन उसके शब्दों का वास्तविक अर्थ होता है कि वे आपसे जुड़ना चाहते हैं। इसलिए, जब आप अपने बच्चे के शब्दों में बदलाव देखें तो आपको समझ जाना चाहिए कि उन्हें वास्तव में आपके प्यार व समय की जरूरत है।

हर चीज पर ओवररिएक्ट करना
कभी-कभी बच्चे छोटी सी बात पर भी ओवर रिएक्ट करते हैं। हो सकता है कि जरा सी चोट लगने पर वे जोर से चिल्लाएं या फिर नाटकीय रूप से अभिनय करें। वे अक्सर ऐसा इसलिए करते हैं ताकि आप आ सकें और उन्हें कंफर्ट करें।



Click it and Unblock the Notifications
