Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्यों ब्लॉक हो जाती हैं फैलोपियन ट्यूब और क्या पड़ता है इसका असर ?
सेक्स लाइफ का आनंद और गर्भधारण करना चाहती हैं लेकिन सब कुछ ठीक नहीं है ? नियमित माहवारी के बावजूद आपको नहीं पता कि आप गर्भधारण क्यों नहीं कर पा रहीं हैं ?
इसका कारण ब्लॉक्ड यानि बंद ट्यूब्स हो सकती हैं। ब्लॉक्ड ट्यूब्स का मतलब है कि फैलोपियन ट्यूब में कोर्द दिक्कत है। ट्यूब की संरचना जैसे मार्ग से गर्भाश्य और अंडाश्य जुड़ा होता है जिसे फैलोपियन ट्यूब कहा जाता है।
गर्भधारण करने के लिए फैलोपियन ट्यूब अहम भूमिका निभाती हैं। अगर आपकी फैलापियन ट्यूब्स ब्लॉक हैं तो स्पर्म, अंडाशय तक नहीं पहुंच पाते हैं और इस तरह आपको गर्भधारण करने में दिक्कत आती है।
अगर आपकी माहवारी भी नियमित है और आप गर्भधारण करने के लिए स्वस्थ हैं लेकिन आपकी फैलोपियन ट्यूब्स ब्लॉक है तो आपको प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण करने में समस्या आती है।

ट्यूब्स क्यों हो जाती हैं ब्लॉक ?
गायनेकोलॉजिस्ट की मानें तो ट्यूब्स के ब्लॉक होने के पीछे तीन मुख्य कारण होते हैं। ये कारण हैं इंफेक्शन, एंडोमेट्रियोसिस और सर्जरी। इन तीनों में से किसी भी एक वजह से फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो जाती हैं।
इंफेक्शन
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक होने का सबसे सामान्य कारण है इंफेक्शन। अगर आपको प्रजनन मार्ग या पेट के निचले हिस्से में किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन हो तो इसके कारण इंफेक्शन वाले हिस्से के आसपास के ऊतक और अंग भी इससे प्रभावित हो जाते हैं। जब इस इंफेक्शन को ठीक करने के लिए कोई दवा ली जाती है तो फैलोपियन ट्यूब्स के ब्लॉक होने की संभावना बढ़ जाती है।
फैलोपियन ट्यूब्स काफी नाजुक होती हैं इसलिए यौन रूप से संक्रमित इंफेक्शन जैसे कि क्लेमाइडिया, पेल्विक में सूजन या एपेंडिसाइटिस एक निशान या आंसजन को जन्म दे सकते हैं।
इस कारण फैलोपियन ट्यूब्स सिकुड़ या मुड़ सकती हैं और इस वजह से ट्यूब्स में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। नए इंफेक्शन के साथ-साथ पांच साल या दो साल पहले हुआ इंफेक्शन भी फैलोपियन ट्यूब को ब्लॉक कर सकता है। गर्भधारण करने तक आपको इसका पता ही नहीं चलता है।
एंडोमेट्रियोसिस
फैलोपियन ट्यूब्स को ब्लॉक करने की अन्य सामान्य स्थिति है एंडोमेट्रियोसिस। एंडोमेट्रियोसिस, शरीर के अन्य अंगों में आंसजन उत्पन्न करता है। ट्यूब्स के पास होने पर ये प्रत्यक्ष रूप से उन पर अपना प्रभाव डालता है और उनमें अवरोध उत्पन्न करता है। एंडोमेट्रियोसिस में ब्लॉक ट्यूब के कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है।
सर्जरी
कुछ मामलों में किसी सर्जरी विशेष तौर पर पेट के निचले हिस्से में हुई सर्जरी के कारण फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो जाती हैं। अगर आपकी फाइब्रॉएड, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, एपेंडिक्स या आंतों की समस्या की कोई सर्जरी हुई है तो घाव भरने की प्रक्रिया के दौरान आपकी फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो सकती हैं।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्जरी के बाद ईलाज और उपचार के दौरान ट्यूब्स में आंसजन बन जाता है जिससे वो सिकुंड या बंद हो जाती हैं। इस बारे में आपको पता भी नहीं चल पाता है।



Click it and Unblock the Notifications
