Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
स्टफ्ड एग विध मायोनीज
Non Veg
oi-Staff
अंडा एक प्रकार का सूपर फूड है जो कि हर किसी को अपनी डाइट में शामिल करना ही चाहिये। सुबह के समय अंडे खाने से हमें दिनभर दौड़ने के लिये ऊर्जा प्राप्त होती है। आप ब्रेकफास्ट में उबले हुए अंडों की जगह पर स्टफ्ड एग खा सकते हैं जिसके अंदर मायोनीज भरी होगी। यह स्टफ्ड एग बनाने में आसान है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिये आपको अंडे का पीला भाग अलग कर के उसमें कटी हुई सब्जियां मिलनी होगीं। तो चलिये जानते हैं स्टफ्ड एग विद मायोनीज बनाने की विधि।
कितने: 2
तैयारी में समय: 30 मिनट

सामग्री:
- अंडे: 4 उबले
- मायोनीज: 1 चम्मच
- शिमला मिर्च: 1
- गाजर: 1
- प्याज: 1
- हरी मिर्च: 2
- काली मिर्च: 1 चम्मच
- नमक: स्वादअनुसार
- धनिया : गार्निश करने के लिये
TRY OUT: स्वादिष्ट मुगलई पराठा
विधि:
- अंडे को छील कर उसे बीच से काट लें।
- उसके बीच से पीला भाग निकाल कर किनारे रख लें।
- एक कटोरे में अंडे के पीले भाग के साथ चाप किया शिमला मिर्च, प्याज, गाजर और हरी मिर्च मिक्स करें।
- अब इसमें नमक और काली मिर्च स्वादअनुसार मिलाएं।
- अब एक छोटे चम्मच की सहायता से अंडे में इस पीले भाग के मिश्रण को भरें।
- उपर से मायोनीज डालें और हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Stuffed Egg With Mayonnaise Recipe
Story first published: Thursday, March 6, 2014, 9:14 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications
