Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें, नरम-नरम रोटी बनाने के सिंपल तरीके
कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि वह आटा चाहे जितनी भी अच्छी तरह से गूथें लेकिन उनकी रोटी कभी नरम नहीं बनती। रोटियां अगर नरम नहीं बनती तो खाने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती और हमारे घरों में तो रोटियां खाए बिना किसी का मानो काम ही नहीं चलता।
READ: Foodpanda Coupons: Make Your Weekend Special Get 50% Off On Food Orders
रोटी, नान या परांठा के लिये आटा थोड़ा मुलायम गूंथा जाता है। मुलायम आटे से बनी रोटी ठंडी होने पर भी कड़ी नहीं होगी, जबकि सख्त आटे से बनी रोटी ठंडी होने पर खाने में अच्छी नहीं लगती।
कई लोग समझ नहीं पाते कि आटा गूथते समय कितना पानी लगता है तो, हम आपको बता दें कि जितना आटा है उससे आधा पानी लगेगा। आटा लगाने के लिये हमेशा गुनगुने पानी का प्रयोग कीजिये। हल्के गर्म पानी से आटा अधिक मुलायम लगता है और रोटी भी अधिक मुलायम बनती है।
READ: इस विधि से बनाएं चने की दाल का पराठा
अगर आप को भी रोटी नरम बनाने की कोई अन्य ट्रिक पता है तो उसे हमसे शेयर करना ना भूलें। अब आइये जानते हैं रोटी नरम बनाने की आसान विधि।

सामग्री-
- गेहूं का आटा- 3 कप
- गरम पानी- 1 1/2 कप
- नमक- 1/2 छोटा चम्मच
- तेल- 1 छोटा चम्मच

विधि -
स्टेप 1: एक कटोरे में आटा, नमक, तेल और 1 कप गरम पानी मिल कर आधे घंटे के लिये किनारे रख दें।
स्टेप 2: आधे घंटे के बाद इस मिश्रण को गूथना शुरु करें। अगर जरुरत पडे़ तो हल्का सा बीच बीच में पानी मिलाती जाएं।

स्टेप 3: उसके बाद आटे को 20 मिनट तक ऐसे ही रख कर छोड़ दें।
स्टेप 4: उसके बाद आटे को एक बार हाथों से मिक्स कर के मुलायम बना लें और रोटियां बेलना शुरु करें।
नोट: रोटियां बनाते वक्त परथन (सूखे आटे) का ज्यादा प्रयोग ना करें। क्योंकि इससे रोटियां कठोर हो जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
