For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 August Horoscope: कर्क राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, ये 2 राशियां भी रहेंगी आज लकी

|

ग्रहों की बदली हुई चाल आज किस ओर इशारा कर रही है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। यदि आप बार-बार एक ही गलती को दोहराते रहेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। यदि आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आज किसी बात को लेकर आपके बीच कहासुनी होने के आसार है। ऐसे में आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव अधिक रहने से शारीरिक थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:29

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। यदि बॉस आपको कोई भी जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। इस तरह की दिक्कतों को आप नजरअंदाज न करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुसंगति से बचें, साथ ही आपको समय-समय पर अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। जरा सी चूक आपका भारी नुकसान करा सकती है, साथ ही आपकी छवि खराब होने के भी आसार हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर आज वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। कम प्रयास में भी आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस की तारीफ आपका आत्मविश्वास बढ़ा सकती है, जल्द ही आपकी तरक्की होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े लोग यदि कुछ समय से किसी कारणवश परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप अपने काम पर ठीक तरह से ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:11

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 1:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के गुस्से से बचें, साथ ही आपको कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आपका बनता हुआ काम अचानक बीच में अटक सकता है, साथ ही आपका आर्थिक नुकसान होने के भी आसार हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। आपको अपनों को पर्याप्त समय देना चाहिए, साथ ही सभी के साथ आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आर्थराइटिस के मरीजों को लापरवाही से बचना चाहिए।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है, खासतौर पर अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यवसाय करते हैं तो आज आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आप अपना काम आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपसे नाखुश रहेंगे, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। ऐसे में अपने काम पर फोकस करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें और अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर सभी का दिल जीतने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पहले से ही इसके लिए तैयार रहें, साथ ही कामकाज के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा, साथ ही आज जीवनसाथी का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होने के आसार हैं। आमदनी में इजाफा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:24

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों को ग्राहकों के साथ डील करते समय अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज काम का बोझ अधिक रहे। ऐसे में आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। इससे आपके काम तय समय पर पूरे होंगे, साथ ही आप जल्दबाजी से भी बचे रहेंगे। लग्जरी आइटम्स का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा होने के आसान हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत को लेकर छोटी सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अकारण क्रोध करने से बचें। आपकी यह आदत अपनों को आपसे दूर कर सकती है। बेहतर होगा आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेंगे तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान रही रहने वाली है। काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि संभव है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:5

शुभ समय: सुबह 8:45 से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको जल्दबाजी में निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप उनकी पढ़ाई लिखाई में भी मदद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको कर्ज या उधार लेने से बचना होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो समय पर भोजन करें, साथ ही देर रात तक जागने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:सुबह 6 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, साथ ही आज आप कोई नई और बड़ी डील भी कर सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। परिजनों की ओर से आपको कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। अपनों के साथ रिश्ते में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको आराम करने का पर्याप्त मौका मिलेगा। आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Horoscope Today 2nd August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 2nd August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for eve
Story first published: Monday, August 1, 2022, 17:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion