Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
भोजन में दाल शामिल करने के मुख्य कारण
दाल हमारे भोजन का एक अभिन्न हिस्सा बन गई हैं। अक्सर घरों में रोजाना ही दाल बनाई जाती है। दाल की कई सारी वैराइटी आपको मार्केट में देखने को मिल जाएगी। दाल खाने से हमारे शरी को कई सारे फायदे होते हैं, जिनके बारे में शायद ही आप को पता हो। दाल में बहुत सारा प्रोटीन, विटामिन, आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
दाल काफी शक्तिवर्द्धक होती है। ज्वर और कब्ज के रोगियों के लिए इसका सेवन करना लाभदायक होता है। अगर आप डायट पर हैं तो भी आप दाल खा कर अपना वजन घटा सकते हैं। कई घरों में नई-नई मां अपने बच्चे को दाल का पानी पिलाने लगती है, जिससे उसके शरीर में ताकत आए और वह जल्दी बढे़। दाल के गुणों को जानने के लिये पढे़ हमारा यह लेख। इन दालों में छुपा है सेहत का राज़

1. दिल के लिये अच्छी होती है
दाल में बहुत ज्यादा फाइबर होता है जो कि हृदय रोग को पैदा होने से रोकता है। इसके अलावा इसमें हाई लेवल का मैगनीशियम और फोलेट भी पाया जाता है, जिससे खून का फ्लो, पोषण और ऑक्सीजन बॉडी को प्राप्त होता रहता है। अगर आपके शरीर में मैगनीशियम का लेवल लो है तो, यह आपके हृदय के लिये चेतावनी भी हो सकती है।

2. प्रोटीन से भरी होती है
दाल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें लगभग 26% प्रोटीन होता है। इतनी मात्रा में प्रोटीन आपको शायद ही किसी अन्य शाकाहारी आहार में मिल सके।

3. कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार
दालों में घुलनशील रेशे पाए जाते हैं, जो कि ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने से आप दिल की बीमारी होने से बचे रहते हैं।

4. मोटापा कम करने में मददगार
दाल में बहुत सारा प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन होता है और यह कैलोरी में ही कम होती है। इनमें कोई फैट भी नहीं होता। एक कप दाल पीने से आपका पेट पूरी तरह से भर जाएगा और आपके शरीर पर कोई चर्बी भी नहीं चढेगी।

5. ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद करे
दालों में पाए जाने वाले घुलनशील रेशे कार्ब को बंद कर के, पाचन क्रिया को धीमा बना कर ब्लड शुगर लेवल को स्थिर कर देते हैं। वे लोग जिन्हें हाइपोग्लाइसीमिया या मधुमेह रोग है, उनके लिये तो दाल रामबाण से कम नहीं है।

6. पाचन स्वास्थ्य में सुधार करे
अगर आपको अपने पेट का जरा भी ख्याल है, तो दाल खाना शुरु कर दें। इसमें घुलनशील रेशे होते हैं जो कब्ज की बीमारी दूर भगाता है और अन्य प्रकार की पाचन समस्याओं को मिटा देता है।

7. एनर्जी बूस्टर
दाल में फाइबर और कार्ब होने के नाते यह शरीर की ऊर्जा को काफी हद तक बढा देती है। दाल में आयरन काफी मात्रा में पाई जाती है। अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाना हो तो दाल का ही सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
