Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
दिन की शुरुआत करें केले और 1 कप गरम पानी से... देखें जादुई असर
दुनियाभर के लोग बनाना डाइट पर इस कदर टूट पड़े हैं कि एक रिपोर्ट के अनुसार जपान में केले की कमी देखने को मिल रही है। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि यह बनाना डाइट यानी केले की डाइट है क्या और लोग इसे इतना क्यूं पसंद किया जा रहा है।
हम बात कर रहे हैं ब्रेकफास्ट ऑपशन "Morning Banana" की और उसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ की। पका हुआ केला जब थोड़ा हरा हो, तब उसमें स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसे सुबह खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
अगर आपको वजन कम करना है तो सुबह नाश्ते के लिये 1 केला और एक कप गर्म पानी पीना होगा। कई सिद्धांतों ने सुबह के समय केला खाने की इस विधि को बड़ा ही प्रभावशाली बताया है।

ऐसा इसलिये क्योंकि केला चयापचय को बढ़ावा देने के साथ पाचन को भी बढ़ावा देता है। दूसरी चीज़ यह है कि केले में ऐसा स्टार्च होता है जो क्लायसिमिक इंडेक्स में कम होता है। सुबह केला खाने से बॉडी का फैट बर्न होता है।
इसके अलावा केला शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स सोखने से रोकता भी है। केले का सेवन अगर गरम पानी के साथ किया जाए तो शरीर का वजन घटता है। गरम पानी पीने से प्राकृतिक रूप से एनर्जी आती है। यह शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाता है तथा पानी की कमी को भी पूरी करता है।
क्या है इसका इतिहास
बनाना डाइट का इजात जापान की एक फार्मासिस्ट, सुमिको वातानाबे दृारा अपने पति की मदद से किया गया था। सुमिको के पति को भी अपना बढ़ा हुआ वजन कम करना था इसलिये उन्होने हर सुबह एक कप गरम पानी के साथ केला तथा डिनर 8 बजे के अंदर करने का एक्सपेरिमेंट किया। सुमिको के पति को हर्बल मेडिसिन और वैकल्पिक स्वास्थ्य में ज्ञान हांसिल था।
इसके बाद जल्द ही यह डाइट पूरे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो गई और इसे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट का दर्जा प्राप्त हो गया। यह डाइट उन लोगों में ज्यादा पॉपुलर हुई जो वजन घटाना चाहते थे।
इस डाइट के क्या RULES हैं?
हर डाइट के अपने रूल्स होते हैं और अगर डाइट अच्छे से काम कर रही है तो उसमें केवल रूल्स को ही क्रेडिट जाता है। आइये जानते हैं इस डाइट के कुछ रूल :
1. सुबह चाहे जितना मर्जी केला खइाये मगर जरुरत से ज्यादा नहीं। हमेशा हरे रंग का पका हुआ केला खाइये जो कि बिल्कुल ताजा हो। लंच और डिनर के समय आप कुछ भी खा सकते हैं।
2. बनाना डाइट के दौरान गरम पानी पियें। आप चाहें तो डाइट सोडा, कॉफी या चाय आदि का भी सेवन कर सकते हैं, लेकिन अच्छा है कि यह सब भी छोड़ दें, जिससे रिजल्ट तुरंत दिखे।
3. रात का भोजन सोने से 4 घंटे पहले खाएं। शराब का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
