Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कैंसर से बचने में फायदेमंद एलर्जी
वेबसाइट टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके के मुताबिक वैज्ञानिकों का मानना है कि शरीर में होने वाली विपरीत प्रतिक्रियाएं प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही शरीर में अन्य खतरनाक स्थितियों को रोकने में मदद करती हैं। न्यूयार्क स्थित मेडिकल सेंटर के अधिकारी रोनाल्ड क्रिस्टल कहते हैं "सामान्य तौर पर एलर्जी हमारे प्रतिरोधी तंत्र की सक्रियता से उत्पन्न होती है। इसे साबित करना कठिन है, मैंने इसके बारे में कुछ अटकलें भी सुनी हैं, लेकिन एलर्जी और प्रतिरोधी तंत्र को लेकर आम राय यही है। शोध भी इस बात पर बल देते हैं।
शोध में पता चला कि अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों में अन्य की अपेक्षा ओवैरियन कैंसर होने की संभावना 30 प्रतिशत कम थी। साथ ही धूल वगैरह से एलर्जी रखने वाले बच्चों में ल्यूकीमिया होने की संभावना बड़ों की अपेक्षा 40 प्रतिशत कम पाई गई। शोध में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि एलर्जी, मेडिकल ट्रीटमेंट में भी एक हद तक कारगर साबित होती है। इसके अलावा ऐसे बच्चे जो इस तरह की एलर्जी का शिकार थे, उनमें गला, त्वचा, फेफड़ें और आंत से जुड़े कैंसर की संभावना कम पाई गई।
ओवैरियन कैंसर पर शोध करने वाले टेक्सास विश्वविद्यालय के जुबेर मुल्ला ने कहा, "अभी इस क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है, लेकिन संख्या बताती है कि एलर्जी कैंसर को रोकने में महत्वपूर्ण प्रतिरोधात्मक कारक है।" वहीं, कनाडा में हुए शोध में पता चला है कि एलर्जी और हल्के बुखार ने लोगों में अग्नाशय के कैंसर होने की संभावना को 58 प्रतिशत कम कर दिया। ल्यूकेमिया और कैंसर पर शोध अमेरिका के मिन्नेसोटा विश्वविद्यालय में किया गया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications

