Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
पाचन में सुधार करे ये बेस्ट फूड
कभी न कभी हमें पेट में गुडगुड की समस्या होती ही है और ऐसा लगता है कि खाना सही तरीके से पच नहीं पाया है। पाचन प्रक्रिया का सही होना बताता है कि आपके खाने की आदतें गंदी है और आपको कई प्रकार की अन्य समस्याएं जैसे - वायरल इंफेक्शन आदि है।
हालांकि, इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी आपको अपने खाने की आदतों पर ध्यान देना होगा। पाचन में सुधार के लिए आप निम्म खाद्य पदार्थो का सेवन कर सकते है। अच्छे पाचन तंत्र के लिए 20 टिप्स

अदरक :
अदरक को पेट की समस्या के निदान के लिए सबसे अच्छा मसाला माना जाता है। यह कुपाच्य होने पर आराम दिलाता है। इसमें एंटी - इंफ्लामेट्टरी गुण और एंटी - बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है जिससे इसके सेवन से कुपाच्य, मतली, गैस आदि की समस्या दूर हो जाती है।
हर दिन सुबह एक कप अदरक की चाय पीने से डाइजेशन दुरूस्त रहता है। अगर तुरंत लाभ चाहिए तो अदरक को पानी में उबालकर भी पिया जा सकता है। आप अदरक का शहद के साथ पेस्ट बनाकर भी सेवन कर सकते है जो पेट की समस्याओं को दूर करने में रामबाण सिद्ध होता है।

दलिया :
आजकल विज्ञापनों में दलिया को एक अच्छे आहार के रूप में जाना जाता है। इसके सेवन से वजन घटना दिखाया जाता है लेकिन दलिया पेट के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। दलिया में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे पेट को इसे पचाने में आसानी रहती है और इसे खाने से शरीर में काफी ताकत आती है। दलिया में कई मिनरल्स होते है जैसे - जिंक, कॉपर, फास्फोरस आदि।
दलिया को कई तरीके से बनाकर खाया जा सकता है, दूध वाला दलिया, सब्जियों वाला दलिया आदि। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया दुरूस्त हो सकती है।

पिपरमेंट :
मिंट आपको कूलिंग इफेक्ट देता है, इसे चबाने से सांसों में ताजगी आती है। इसमें एंटी - इंफ्लामेंट्री गुण और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी होती है जो पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाती है।
इसे आप सलाद में काटकर खा सकते है। पुदीने का शर्बत या जूस आदि बनाकर भी पिया जा सकता है। कच्चे आम के साथ इसकी हरी चटनी भी बनाकर खाई जा सकती है। यह शरीर में क्लींजर और प्यूरीफायर का काम करता है।

चुकंदर :
हमें लगता है कि चुंकदर खाने से सिर्फ खून बढ़ता है लेकिन क्या आपको पता है कि चुंकदर खाने से पाचन क्रिया भी दुरूस्त होती है। इसके सेवन में पेट में उठने वाला दर्द बंद हो जाता है और गैस व कब्ज आदि की समस्या में भी आराम मिलता है। इसे खाने से पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा संतुलित होती है।
चुंकदर को आप सलाद के रूप में खा सकते है। स्वाद अच्छा बनाने के लिए नींबू और नमक छिड़क लें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम और पौटेशियम होता है जो पेट में एसीडिटी की समस्या को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा लाभप्रद होता है।

सेब :
कैल्शियम और अन्य लाभकारी गुणों से भरपूर सेब को हर दिन खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। इसके सेवन में पेट में गैस, कब्ज और अपच आदि समस्याएं दूर हो जाती हैं। सेब में सेल्यूलोज होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। सेब में विटामिन ए, विटामिन सी आदि गुण होते है। सेब को सुबह खाना ज्यादा लाभकारी होता है। इसके खाने से शरीर में डिहाईड्रेशन की समस्या भी दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
