Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
व्हाइट, रेड, ब्राउन राइस को भूल जाइए, ब्लैक राइस खाकर देखिएं
आपने व्हाइट, रेड और ब्राउन राइस के बारे में सुना होगा और खाया भी होगा, लेकिन क्या आपने ब्लैक राइस यानी काले चावलों के बारे में सुना है? जी हां, काले चावलों का उत्पादन भी होता है। हजारो सालों पहले एशिया के कुछ हिस्सों में काले चावलों की खेती की जाती थी, और शाही परिवार ही इसका सेवन करता था। लेकिन बहुत से लोगों को इस खास किस्म के चावल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
लेकिन इन दिनों ये चावल इंस्टाग्राम में हेल्थ बेनिफिट्स के वजह से बहुत ट्रेंड कर रहा है। चलिए जानते है इस खास किस्म के चावलों के बारे में।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स
ब्लैक राइस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है। हालांकि कॉफी और चाय में भी एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं लेकिन काले चावल में इसकी मात्रा सर्वाधिक होती है। यह बॉडी को डिटॉक्स कर कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाती है।

हार्ट सम्बंधी बीमारियों में फ़ायदेमंद
हार्ट से संबंधित मरीजों को ब्लैक राइस का सेवन करना चाहिए। ब्लैक राइस में मौजूद पौष्टिक तत्व दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। एक रिसर्च के अनुसार ब्लैक राइस में एंथोसाइनिन पाया जाता है, जो धमनियों में प्लाक्स नहीं जमने देता है जोकि दिल का दौरा पड़ने की सबसे प्रमुख वजह है। इसके सेवन से हार्ट अटैक के ख़तरों को कम करने में मदद मिलती है।

कैंसर को रखे दूर
मधुमेह, अल्ज़ाइमर, के अलावा शारीरिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिये ब्लैक राइस काफी फायदेमंद वाला होता है। इसके अलावा यह कैंसर से बचाव के लिए भी काफी फ़ायदेमंद वाला होता है।

अधिक मात्रा में पाया जाता है प्रोटीन
ब्लैक राइस दूसरे चावल की अपेक्षा सबसे अधिक प्रोटीन वाला होता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर को ताकत प्रदान करती है।

ब्रेस्ट कैंसर
ब्लैक राइस में फ़ाइबर भी काफी मात्रा पाया जाता है। जिससे पाचनक्रिया सको मजबूत बनाये रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी को पूरा करके ब्रेस्ट कैंसर जैसे खतरों से बचाता है।

शरीर में सूजन
ब्लैक राइस का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है जिससे लीवर में होने वाली सूजन और दर्द की समस्या से झुटकारा मिलता है।

वेटलॉस के लिए फायदेमंद
ब्लैक राइस फाइबर की मात्रा होने से यह शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता है। इस तरह से मिलने वाले फायदों को देखकर आप जल्द ही इसे अपनी डाइट में शामिल करे। ये सेहत के लिए काफ़ी फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
