Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सर्दियों में हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारी, कान और नाक ढंककर रखें
पूरे उत्तर भारत में खतरनाक ठंड देखने को मिल रही हैं। इस साल इतनी कड़ाके की ठंड पड़ी हैं जिसने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तो़ दिया हैं। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता हैं।

ज्यादा ठंड से हायपोथर्मिया जैसी खतरनाक स्थिति भी पैदा हो सकती है जिसमें बॉडी का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है। इसलिए इस कड़ाके की ठंड में शरीर का तापमान संतुलित रखना अपने आप में एक चुनौती हैं लेकिन कुछ टिप्स के चलते आप इस सर्द मौसम में खुद को इस बीमारी से बचा सकते हैं।
लक्षण :
धीरे बोलना, अचानक से नींद आना, कंपकंपी या बाहों और टांगों में जकड़न, शरीर पर नियंत्रण में कमी, प्रतिक्रिया देने में देरी या कमजोर नब्ज जैसे लक्षणों के रूप में दिख सकती है।
कैसे बचें :

* सर्दी में बाहर जाते समय टोपी, स्कार्फ और दस्तानें जरूर पहनें।
* मौसम की जानकारी लेते रहें। ज्यादा ठंड और हवा वाले दिनों में घर के अंदर ही रहें या और शरीर को रजाई से गर्म रखें। अगर बाहर जाना पड़े तो गर्म कपड़े पहनें, ताकि शरीर मे गर्मी बनी रहे। अगर बर्फबारी हो रही हो तो वॉटरप्रूफ कोट या जैकेट पहनें।
* बाहर किकलते समय अपने साथ पूरी तरह से चार्ज किया हुआ मोबाइल फोन ले जाना न भूलें।
* इस मौसम में सिर पर टोपी पहनना बेहद जरूरी है, क्योंकि सिर के जरिए शरीर में ठंड प्रवेश करता हैं और शरीर का तापमान गड़बड़ा जाता हैं। इसके अलावा हाथों, नाक, पांव और कानों को कड़कड़ाती ठंड में ढंक कर रखें।
* सर्दी में ढीले-ढाले कपड़ों की कई परतें पहनें। इससे गर्मी परतों में बंद रहेगी। तंग कपड़े न पहनें, इससे रक्त के बहाव में रुकावट हो सकती है। इससे शरीर में गर्मी की कमी होती है।
* इस बात की जानकारी रखें कि आम दुकानों पर मिलने वाली दवाएं हायपोथर्मिया का खतरा बढ़ा सकती हैं। कुछ दवाएं हायपोथर्मिया बढ़ा सकती हैं। इनमें तनाव, अवसाद, थकान की दवाएं शामिल हैं। सर्दी जुकाम की दुकान पर आम मिलने वाली दवाएं भी समस्या पैदा कर सकती हैं।
* जब तापमान गिर जाए तो सीमित मात्रा में शराब का सेवन करें। शराब के सेवन से भी शरीर की गर्मी की हानि हो सकती है।
* अपना वजन संतुलित बनाए रखने के लिए आवश्यक भोजन लें। अगर आप उचित आहार नहीं लेंगे तो चमड़ी के नीचे चर्बी कम हो जाएगी। यह चर्बी भी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
