Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
5 सितंबर से पितृपक्ष शुरु, श्राद्ध में ना दोहराएं ये गलतियां, जानिए..
इस बार पितृपक्ष 5 सितंबर से शुरु हो रहे हैं और हिंदू धर्म में पितृपक्ष को बहुत ही आदर के साथ अपने पूर्वजों को खुश करने के लिए मनाया जाता है। पितृपक्ष का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान अपने पितृगणों का श्राद्ध करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए ऐसी चीजों से करने से बचें जिससे आपके पूर्वजों की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है।

जानवरों और पक्षियों को ना मारें
14 दिन तक लगातार चलने वाले पितृपक्ष के दौरान आपको घर के आसपास आने वाले जानवरों ये पक्षियों को मारने से बचना चाहिए। क्यूंकि कोई नहीं जानता कि हमारे पूर्वज किस रूप में हमें आशिर्वाद देने आएंगे। इसलिए इस दौरान किसी भी जानवर या पक्षियों को घर से ना भगाएं और ना ही मारें।

पितृपक्ष में ना करें शुभ काम
पितृपक्ष के दौरान ऐसा माना जाता है कि घर में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ना ही कोई नई चीज खरीदनी चाहिए। पितृपक्ष का पूरा समय सिर्फ अपने पूर्वजों को याद करने के लिए और उनका श्राद्ध करने के लिए होता है। लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती और वो घर में इस दौरान नई वस्तुएं खरीद लाते है जो कि आपके लिए सही नहीं है।

घर की छतों पर रखें पानी का बर्तन
वैसे तो आपको हर रोज ही अपने घर की छतों पर पानी और खाना रखना चाहिए। लेकिन यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो इस दौरान जरूर रखें जिससे आपके पूर्वजों और पक्षियों की भूख और प्यास बुझ सके। क्यूंकि ऐसी मान्यता है कि इस दौरान हमारे पूर्वज पक्षियों के रूप में भी आ सकते हैं।

सिर्फ काले तिल का करें प्रयोग
पितृपक्ष में हिंदू समाज के लोग ब्रह्मणों को भोजन कराते है जो कि शुभ माना जाता है। पितृपक्ष के दौरान सिर्फ काले तिल का ही प्रयोग करें क्यूंकि इस दौरान काले तिल से तृपण करने से पितरों को शांति मिलती है।

पितृपक्ष के दौरान ना खाएं ये चीजें
पितृपक्ष के दौरान आपको कई चींजों को खाने से बचना चाहिए जैसे सरसों का साग, जीरा, काला नमक, लौकी, खीरा आदि। मान्यता है कि इस दौरान इन चीजों को खाना अशुभ होता है। और इस दौरान मांस या शराब का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। इससे आपके घर में अशांति आती है।



Click it and Unblock the Notifications
