Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक
दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देश
तकनीक और सैन्य क्षमता के आधार पर दुनिया के शक्तिशाली देशों का क्रम काफी बदल गया है| एक और जहाँ चीन और भारत जैसे विकासशील देश अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहे हैं वही इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि विकसित देश भी अपने प्रभुत्व को बरकरार रखने के लिए जी- जान लगा रहे हैं| इस लेख में हम दुनिया के शक्तिशाली देशों की बात करेंगे| दुनिया के ये शक्तिशाली देश अपनी सैन्य शक्ति और आर्थिक सम्पन्नता के कारन इस लिस्ट में शामिल हैं| दुनिया के 10 देश जिनके पास हैं सबसे शक्तिशाली सेनाएं
इन शक्तिशाली देशों को तकनीकी क्षमता, सैन्य बल और आर्थिक सम्पन्नता के आधार पर यदि हम वर्गीकृत करें तो हम इन्हे 'मोस्ट पावरफुल आर्मी', मोस्ट पावरफुल मिलट्री इन द वर्ल्ड' आदि का टैग भी दे सकते हैं| आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं दुनिया के शक्तिशाली देशों के बारें में..
हम आपको आरोही (घटते क्रम में) क्रम में बता रहे हैं दुनिया के 10 पावरफुल देश जो कि एक प्रसिद्ध सूचकांक, नेशनल पावर इंडेक्स के आधार पर इस पंक्ति में शामिल किये गए हैं|

इजराइल
इजराइल ने हमेशा अटैक करने की नीति को ही सुरक्षित माना है| इसकी खुफिया एजेंसी, मोसाद, दुनिया की सबसे खूंखार एजेंसियों में से एक है| अपनी ताकत से पलट कर वार करने की क्षमता के कारण इजराइल इस लिस्ट में 10 वे नंबर पर आता है|

कनाडा
कनाडा नाटो का सदस्य है और अंतर्राष्ट्रीय शांति दल (इंटरनेशनल पीस कीपिंग फ़ोर्स) का प्रबल सहयोगकर्ता है| विश्व के बड़े देशों में से एक कनाडा की सैन्य शक्ति बहुत प्रभावशाली है, कनाडा का इस लिस्ट में 9वा स्थान है|

जापान
हालाँकि द्रितीय विश्व युद्ध के बाद से जापान की सैन्य क्षमता कम हुई है लेकिन जापान की आर्मी की तकनीकी क्षमता आज सबसे आधुनिक है| चीन से बढ़ते खतरे को भांपते हुए जापान ने पिछले 11 वर्षों में पहली बार अपना रक्षा खर्च बढ़ाया है|

जर्मनी
शक्तिशाली देशों की श्रेणी में अगला स्थान जर्मनी का आता है| यद्यपि आर्थिक रूप से जर्मनी पांचवा बड़ा देश है लेकिन यदि सैन्य आकार, तकनीकी क्षमता, एयर फ़ोर्स और नेवी की अगर बात करें तो जर्मनी काफी पीछे है| यदि लिस्ट में ऊपर अपने वाले देशों और जर्मनी के बीच अंतर की बात करें तो यह अंतर बहुत कम या नगण्य सा है|

फ्रांस
फ्रांस का भी अन्य देशों से अंतर नगण्य सा ही है| दुनिया की सबसे आधुनिक एयरफोर्स के साथ दुनिया के शक्तिशाली देशों की लिस्ट में फ्रांस का छठा स्थान है| फ्रांस दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य निर्यातक भी है|

भारत
भारत दुनिया में सेना का सबसे बड़ा आयातक है| सेना में आधुनिकता लाने के प्रयासों के अंतर्गत भारत अपने रक्षा बजट में 50 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है| शानदार मिलिट्री और डिफेन्स क्षमता के कारण भारत की सेना विश्व में दूसरी सबसे बड़ी सेना है|

ब्रिटेन
ब्रिटेन (यू. के.) अपने आर्थिक प्रभुत्व और पावरफुल नेवी के कारण प्रसिद्ध है जिसके कारण यह शक्तिशाली देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है| यूनाइटेड किंगडम विश्व में सेना का सबसे बड़ा आयातक भी है| हालाँकि यू.के. की सेना ज्यादा बड़ी नहीं यह लेकिन यह तकनीकी रूप से बहुत दक्ष है|

चीन
अमेरिका और जापानी धमकियों को करारा जबाब देने के लिए चीन ने पिछले कुछ सालों में अपनी सेना का विस्तार किया है| इसने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में अपने आधिपत्य को बरकरार रखा है और चीन का बढ़ता हुआ यह सैन्य नियंत्रण एक खतरनाक संकेत है| चीन का रक्षा खर्च 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा माना जाता है|

रूस
रूस का इस लिस्ट में दूसरा स्थान आता है| यदि अमेरिका को अपने साथी देशों की मदद नहीं मिले तो शायद रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है| गैस संसाधन की अधिकता के साथ ही रूस एक आर्थिक शक्ति भी है और इसकी सैन्य क्षमता के बारे में शायद कुछ बताने की जरूरत नहीं है|

अमेरिका
इसके बारे में ज्यादा बताने की आवश्यकता नहीं है| 600 बिलियन डॉलर के भारी भरकम सैन्य बजट के साथ अमेरिका के पास इतने एयरक्राफ्ट हैं जितने कि बाकी के 9 देशों के पास आपस में मिलाकर भी नहीं हैं| इसकी एयरफोर्स की ताकत अतुलनीय है| इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी सबसे पावरफुल होते हुए अमेरिका शक्तिशाली देशों के लिस्ट में पहले पायदान पर मौजूद है|



Click it and Unblock the Notifications
