Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
जानें सफेद रंग के खाद्य पदार्थ खाने के फायदे
सफेद रंग के भोज्य पदार्थ आपकी सेहत के लिये अच्छे होते हैं। क्या आपने इनमें से किसी को लिया है या जब भी ये आपकी प्लेट में रखे जाते हैं तो क्या आप इन्हें किनारे सरका देते हैं? आँकड़ों के अनुसार, लोगों की यह धारणा है कि केवल हरे भोज्य पदार्थ अच्छे होते हैं, जबकि अन्य रंगीन भोज्य पदार्थ खतरे वाले होते हैं।
हलाँकि आज विज्ञान यह कहता है कि लोगों को भोजन के समय अपनी प्लेट में और रंगों को सम्मिलित करने की आवश्यकता है। जितने ज्यादा रंगीन भोज्य पदार्थ आपकी प्लेट में शामिल होंगे उतने ही प्रकार के पोषक पदार्थ और प्रोटीन आपके शरीर को प्राप्त होंगे।
जब बात सफेद भोज्य पदार्थों की आती है तो हम सभी इन्हें ग्रहण करने में सशंकित रहते हैं। आप शायद जान गये होंगे कि हम स्वस्थ सफेद भोज्य पदार्थो की बात कर रहे हैं जिनमें अण्डे, गोभी जैसी सब्जियाँ तथा मुर्गे जैसे माँस शामिल हैं।
कैल्शियम, पोटैशियम, लौह जैसे पोषक पदार्थों युक्त इन सभी भोज्य पदार्थों के सेवन से आपके शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इन 9 सफेद भोज्य पदार्थों को आपको अपने भोजन में तुरन्त सम्मिलित करना चाहिये। तो अब किस बात का इन्तजार है। इन सभी भोज्य पदार्थों पर गौर करें जो कि आपके शरीर में प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाकर आपको स्वस्थ एवं चुस्त दुरूस्त रखते हैं।

मशरूम
हफ्ते में दो बार मशरूम खाने पर स्वास्थ्य के लिये हितकारी होता है। एक बार भोजने में मशरूम को लेने पर आपको काफी मात्रा में रेशे और कैल्शियम मिलता है। इसमें 44 कैलोरी भी होती हैं तो इसे अवश्य लें।

ओट्स
ओट्स की एक कटोरी के साथ अपने दिन की शुरूआत कीजिये। लेकिन ध्यान रहे कि आप चीनी की अपेक्षा शहद को चुनें। ताजे फलों को लेकर अपने भोजन को रंगीन बनायें।

फूलगोभी
क्या आपको पता है कि फूलगोभी में स्वास्थ्यवर्धक ग्लूकोसिनेट तथा सल्फर युक्त रसायन होते हैं जो कैंसर से बचाते हैं। अतः इस सब्जी को अपने भोजन में शामिल करके कैंसर को दूर रखें।

शलजम
सब्जियाँ हमेशा विटामिन और खनिज से भरपूर होती हैं। जब शलजम से छिलका निकाल लिया जाता है तो सफेद गूदेदार भाग को खाया जाता है जिसमें विटामिन सी, रेशे और पोटैशियम होते है और यह प्रतिरक्षण तन्त्र के लिये लाभकारी होता है।

प्याज
प्याज को किसी भी व्यंजन में डाला जा सकता है। यह न केवल व्यंजन में स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह आपको स्वस्थ भी रखता है। प्याज में कैलोरी कम होने के साथ-साथ यह चर्बी को गलाता भी है।

लहसुन
लहसुन के लाभदायक गुण सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। अगर आप लहसुन युक्त भोजन ग्रहण करेंगे तो आप विश्व की सबसे भयावह बिमारी कैंसर को दूर रख सकेंगें। लहसुन में पेट, आँत तथा गुदा के कैंसर के खतरों को कम करने के गुण होते हैं।

टोफू
टोफू एक और स्वास्थ्यवर्धक सफेद भोज्य पदार्थ है जिसे आपको सप्ताह में एक बार अवश्य लेना चाहिये। टोफू कैल्शियम तथा विटामिन से भरपूर होता है जो कि आपको भरपूर ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है।

अण्डे
अण्डे की सफेदी में अण्डे की आधी से ज्यादा प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी 12, कम मात्रा में वसा तथा जर्दी से कम कोलेस्ट्रॉल होता है। इसलिये अण्डे के सफेद भाग को अपने भोजन में शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
