Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
क्या आपके शरीर के बाल हो रहे हैं पतले? तो जानिए कारण
पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी शरीर के बाल एक बड़ी समस्या है। फिर भी, रिसर्च से पता चला है कि हमें अपने सिर के बालों के साथ शरीर के बालों का भी ख्याल रखना चाहिए।
पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी शरीर के बाल एक बड़ी समस्या है। फिर भी, रिसर्च से पता चला है कि हमें अपने सिर के बालों के साथ शरीर के बालों का भी ख्याल रखना चाहिए।
Swiggy Food Coupon Code: get Upto 20% Off on your Orders
यदि शरीर के बाल कम घने हैं तो शरीर में कुछ ना कुछ ठीक नहीं है। शरीर में कम बाल होने की पीछे हार्मोन से लेकर स्ट्रेस एक मुख्य वजह होती है।
बढ़ती उम्र से लेकर स्किन प्रॉब्लम का इफेक्ट भी अक्सर शरीर के बालों पर पड़ता है। आइए जानते है किन समस्याओं के चलते बाल होते है शरीर में बाल कम होने लग जाते हैं।

एस्ट्रोजन लेवल की कमी -
ये सबसे पहली चीज है। उदाहरण के तौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान जब आपका एस्ट्रोजन लेवल ज्यादा होता है तो शरीर के बाल और सिर के बाल तेजी से बढ़ते हैं। इसके विपरीत जब ये एस्ट्रोजन लेवल कम होता है तो बाल बड़ी संख्या में झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसकी तरह, मासिक धर्म बंद होने पर भी एस्ट्रोजन लेवल कम होता है।

तनाव –
आप यदि गौर करेंगे तो पाएंगे कि जब आपको अधिक तनाव होता है तो आपके शरीर के बाल कम होते हैं और सिर के बाल भी हल्के होना शुरू हो जाते हैं। ऐसा ही आप देख सकते हैं यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या कम खाना खाते हैं।

थाइराइड की समस्या-
यदि आपकी थाइराइड ग्रंथि सही तरह काम नहीं कर रही है तो भी बालों के कम होने के साथ ही यदि चमड़ी का सूखापन और नाखून टूटना, सुस्ती, सिर घूमना, थकान और एनर्जी की कमी होने जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे समस्या होने पर वक्त रहते आपको अपना थाइराइड लेवल जांच करवाना चाहिए।

बढ़ती उम्र –
बाल झड़ने का एक मुख्य कारण बढ़ती उम्र भी होती है। यदि आपकी मम्मी को ऐसा है तो आपको भी ऐसा हो सकता है। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे वैसे ना केवल सिर्फ शरीर के बाल कम होना शुरू हो जाते है वहीं आप कुछ-कुछ जगह से गंजे होना भी शुरू हो जाते हैं।

त्वचा की समस्या –
यदि आपको स्किन रिलेटेड कोई इश्यूज है, तो आपके शरीर के और सिर के बाल कम हो सकते हैं। कैंसर से पीड़ित या कीमोथैरेपी लेने वाले मरीजों को तो हेयरफॉल की समस्या का सामना करना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
