Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मुंह में छाले होने पर जानें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानें सही खानपान के बारे में
मुंह के छाले हम सभी को कभी-न-कभी हुए ही है। जहां, कुछ लोगों के मुंह के छाले 1-2 हफ्तों में ठीक हो जाते हैं, वहीं कुछ लोगों को इनकी वजह से काफी परेशानियों जैसे खाने, बोलने, ब्रश करने इत्यादि होती हैं। मुंह के छालों में गालों के अंदर, जीभ पर या मसूड़ों के आसपास छोटी पानी की थैलियां बन जाती हैं जिनमें दर्द और जलन होती है। ये अल्सर किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकते हैं। वैसे तो इनके होने के मुख्य कारण पेट साफ न होना, गलत तरीके से ब्रश करना और अधिक मिर्च मसाला खाना होता है। लेकिन फिर भी यह कई अन्य कारणों से भी हो सकते हैं। कभी-कभी ये अल्सर इतने दर्दनाक होते हैं कि आपके लिए खाना खाना, पानी पीना, ब्रश करना और यहां तक थूक घूंटना तक मुश्किल भरा हो जाता है। यूं तो इसके लिए कई दवाएं और क्रीम भी उपलब्ध हैं और कुछ लोग घरेलू नुस्खों से भी मुंह के छालों का इलाज करते हैं। लेकिन उपचार अपनाने के साथ ही आपको यह भी पता होना चाहिए कि मुंह में छाले होने पर आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। तो आइए जानते हैं इस स्थिति में आपके लिए क्या खाना सही होगा और क्या नहीं-

मुंह में छाले होने के कारण
- मुंह के अंदर किसी तेज या धारदार चीज के जानें से
- पेट साफ न होने की वजह से
- बहुत अधिक तीखा या सूखा खाने के कारण
- दांतों की सड़न
- हार्मोनल परिवर्तन
- जीवन में तनाव और चिंता
- डिहाइड्रेशन
- अधिक स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन

क्या और कैसे खाएं
जितना हो सके खुद को हाइड्रेट रखें। जब आपकी बॉडी हाइड्रेट होती है तो शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और बॉडी डिटॉक्स हो जाती है।
डॉक्टर कहते हैं कि मुंह में छाले होने पर हमेशा कुल्ला गुनगुना पानी से करना चाहिए। इससे खाना खाने के बाद मुंह में छिपे बैक्टीरिया भी निकल जाते हैं जिससे छाले जल्दी हील होते हैं।
मुंह के छाले से परेशान व्यक्ति के लिए कुछ भी खाना काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि इनकी वजह से उसे खाने को चबाने में दिक्कत रहती है।
ऐसे में उसके मन में यही सवाल आता है कि उसे मुंह के छाले में क्या खाना चाहिए।
यदि आपको भी मुंह के छाले हैं, तो आपको खाने को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इस दौरान इन निम्नलिखित खाने को खा सकते हैं-
- मिल्कशेक पीना मुंह के छालों में मिल्कशेक पीना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इससे शरीर में ठंढक जाती है और मुंह के छालों से परेशान व्यक्ति को दर्द से राहत मिलती है।
- केला खाना जैसा कि ऊपर स्पष्ट किया गया है कि मुंह के छाले पेट के खराब होने की वजह से होते हैं। ऐसे में इनमें केला खाना चाहिए क्योंकि केला पेट के लिए अच्छा होता है और यह मुंह के छालों को जल्दी से ठीक करने में सहायक साबित होता है।
- यदि कोई शख्स मुंह के छालों से परेशान है, तो वह दही या पनीर जैसी चीज़े खा सकता है।
- मुंह के छालों में फल खाना भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
इस दौरान तरबूज खाना सबसे फ़ायदेमंद उपाय साबित होता है क्योंकि यह मानव-शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
- यदि किसी व्यक्ति को मुंह के छालों में कुछ स्नैक्स खाने का मन करता है, तो उसे यह नहीं सोचना चाहिए कि वह क्या खा सकता है, क्योंकि वह मुंह के छाले होने पर मैकरोनी खा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
