Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्किन से जुड़ी इन सभी परेशानियों का हल है अमरूद की पत्तियां
बचपन में आपने खूब अमरूद खाए होंगे। अपने घर की बालकनी में शाम को बैठकर अमरूद पर चाट मसाला डालकर खाने का मज़ा आपको आज भी याद होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त अमरूद त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
अमरूद के अलावा इसकी पत्तियां भी त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं। इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लामेट्री यौगिक और लाभकारी टैनिन होते हैं। इसके औषधीय गुण कई तरह की बीमारियों और खासतौर पर त्वचा रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अमरूद की पत्तियों से कैसे प्राकृतिक तरीकों से बेदाग त्वचा पाई जा सकती है।

ब्लैकहैड्स का इलाज
अमरूद की पत्तियों से ब्लैकहैड्स का इलाज भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको अमरूद की कुछ पत्तियां लेकर उसमें पानी डालकर ब्लैंड करना है। अब इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदें डालें और पेस्ट तैयार कर लें। इसे ब्लैकहैड्स के ऊपर स्क्रब करें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार इस पेस्ट को लगाएं। आपको ब्लैकहैड्स कम होते नज़र आएंगे।
एक्ने और गहरे धब्बों के लिए
किसी प्राकृतिक चीज़ से गहरे धब्बों और एक्ने का इलाज करने से बेहतर और क्या हो सकता है। सैलून या पार्लर में जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेने से तो अच्छा है कि आप घरेलू नुस्खे आज़माएं। तो चलिए जानते हैं कि अमरूद की पत्तियों से आप किस तरह एक्ने और गहरे धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं:
अमरूद की कुछ पत्तियां लें और उन्हें मैशर या ग्राइंडर की मदद से मैश कर लें। इसे एक्ने और गहरे दाग वाली जगह पर लगाएं। 10-12 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और उसे तौलिए से सुखा लें। अमरूद की पत्तियां एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार देती हैं और इसलिए इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार लगाने के बाद आपको खुद फर्क नज़र आने लगेगा।
एंटी एजिंग फायदे
अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा की उम्र बढ़ाने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म कर देते हैं। ये त्वचा को साफ करते हैं और रंगत को निखारते हैं और एजिंग के निशान भी साफ कर देते हैं।
एंटी एजिंग पैक ऐसे बनाएं:
अमरूद की कुछ पत्तियां लें और उसे ब्लेंड कर लें और इसमें 2 चम्मच योगर्ट डालकर मिक्स करें। इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर 15-17 मिनट तक लगाएं। अब ठंडे पानी से मुंह धोकर सुखा लें। अब किसी क्रीम को चेहरे पर लगाएं।
ऑयली स्किन के लिए चमत्कार
एंटीऑक्सीडेंट क्वालिटी की वजह से ये ऑयली स्किन को ठीक करने में भी मदद करता है। ऑयली स्किन के लिए अमरूद की पत्तियों से इस तरह फेस पैक तैयार करें।
अमरूद की कुछ पत्तियां लें और उसे ब्लेंड कर लें। इसमें गुलाबजल और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और मिक्स करें। इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। 20-30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथों से सुखाएं।
रोज़ ये फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा अपने आप ही ऑयल फ्री हो जाएगी।
दाग होंगे कम
अमरूद की पत्तियां त्वचा के दाग-धब्बों को घटाकर उसे चमकदार बनाने का भी काम करती हैं। इसमें मौजूद क्लोरोफिल त्वचा को सांस लेने में मदद करता है और त्वचा तरोताज़ा महसूस करती है।
पके हुए अमरूद की कुछ पत्तियां लें और उसे पानी के साथ ग्राइंड कर लें। इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की भी डालें। इसे त्वचा पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें और तौलिए से चेहरे को सुखाएं। हफ्ते में दो या तीन बार इस पैक को लगाएं।

संक्रमण का इलाज
अमरूद की पत्तियों में औषधीय गुण होते हैं जो ना केवल त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट करते हैं बल्कि उसे इंफेक्शन से भी बचाते हैं। ये सिर की त्वचा को भी संक्रमण से बचा सकता है। संक्रमण से निपटने के लिए इस तरह अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करें।
अमरूद की कुछ पत्तियां लें और उन्हें पानी में उबाल लें। इस पानी से आप नहा सकते हैं ताकि शरीर से सारे कीटाणु दूर हो जाएं और इंफेक्शन का खतरा खत्म हो जाए। इस पानी से बालों को भी धो सकते हैं। अगर आप इससे स्कैल्प को धोते हैं तो इससे स्कैल्प का सारा इंफेक्शन और धूल निकल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
