Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
आलसी और सुस्त लोग भी आराम से वजन कम कर सकते हैं, बस इन चीज़ों को मिला कर खाएं
अगर आप हर वक्त डाइट पर रहती हैं तो आप समझ सकती होंगी कि वजन कम करने के लिये कितनी कड़ी डाइट की जरुरत होती है। जहां सही आहार खाने से वजन कम हेाता है वहीं सही तरह के फूड कॉम्बिनेशन को खाने से वजन और तेजी से कम होना शुरु हो जाता है। इनसे आपको भूख कम लगेगी और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

कुछ ऐसे आहार होते हैं जिन्हे खाने से आप ज्यादा मोटे, पेट में गैस, पानी की कमी और थकान होने लगती है। आपका पेट कितना ठीक है यह आपके पाचन तंत्र से पता चलेगा साथ ही इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
आपके अच्छे पाचन तंत्र से आपके अच्छे स्वास्थ का पता चलता है। इसीलिए आज हम इस आर्टिकल में यह बातएंगे कि कुछ खाद्य पदार्थीं को साथ में मिला कर खाने से कैसे आसानी से वजन कम होता है।

#1. सेब + अखरोट
आपने इन दोंनो चीजों को एक साथ कभी ट्राई नहीं की होगी, है ना? खैर अब समय आ चकुा है कि आप इन दोंनो का सलाद बनाएं और फटा फट खा जाएं। इससे आपकी कमर कम होगी और क्योंकि इसमें बहुत ही कम फैट होता है और ढेर सारे मिनरल्स होते हैं। सेब से अच्छा फाइबर आपको किसी आहार में नहीं मिल सकता। तो अगर आपको पेट की बढती चर्बी कम करनी हो तो इन दोंनो चीजों को एक साथ खाएं।

#2. रसभरी + दही
क्या आप बहुत ज्यादा ओवरवेट हैं और क्या शरीर में सबसे ज्यादा पेट ही उभरा हुआ है? अगर आप बिना जिम जाए हुए वजन कम करना चाहते हैं तो रसभरी और दही को कुछ दिनों के लिये खाइये। रसभरी में मौजूद ढेर सारा फाइबर आपको मोटापे से छुटकारा दिलाएगा।

#3. अंडे + काली मिर्च
हमें पता है कि अंडे में ढेर सारा प्रोटीन होता है जो कि मसल मास बनाने में काफी मदद करता है। वे लोग जो बॉडी बनाना चाहते हैं उन्हें तो रोज 4 अंडे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिये। लेकिन अगर आप अंडे को काली मिर्च के साथ खाएंगे तो आपका वजन काफी जल्दी कम होगा। काली मिर्च में विटामिन सी होता है और अंडे में प्रोटीन मौजूद होता है। इन दोंनो को मिला कर खाइये।

#4. केला + पालक
केला खा कर पेट आराम से भर जाता है। अगर आप इस भारी भोाजन के साथ लो फैट फूड खाएंगे तो आपको शरीर में फाइबर मिलेगा और शरीर से फैट बर्न होने लगेगा। इन दोंनो को साथ में लेने से फैट बर्न होता है।

#5. दही + दालचीनी
जब बात वेट लॉस की आती है तो हमने सुना है कि दही बहुत ही अच्छी होती है। लेकिन जब इसे दालचीनी के साथ मिला कर खाया जाए तो यह और भी ज्यादा हेल्प करती है। यह शरीर में जमा हुआ फैट को पिघलाने का काम करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन के लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है और मोटापे को कम करता है।

#6. कॉफी + दालचीनी
हो सकता है कि आपको यह कॉम्बिनेशन काफी अजीब लग रहा हो। अब जब आप कभी भी अपनी कॉफी बनाएं तब उसमें दालचीनी डालना न भूलें। दालचीनी में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट हेाता है जो कि इंसुलिन को बैलेंस करता है। शरीर में अलग अलग भागो में जमा फैट को यह काफी हद तक दूर करता है।

#7. सेब + डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट किसे पसंद नहीं है भला? क्या आप जानते हैं कि सेब की स्लाइस को डार्क चॉकलेट में डिप कर के खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलता है और वेट लॉस जल्दी होता है। सेब के अच्छे फाइबर होते हैं जो कि वेट लॉस के प्रोसेस को कम करते हैं।

#8. बींस + कॉर्न
अध्ययन से पता चला है कि बींस युक्त आहार से वजन आसानी से कम होता है। वहीँ कॉर्न में स्टार्च होता है, जो कार्बोहाइड्रेट भरपूर है और यह आंतों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छा होता है। इसे खाने से फिगर मेन्टेन रहता है।

#9. ग्रीन टी + नींबू का रस
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिन्हें कैटिंस कहा जाता है। नींबू जैसे खट्टे फल का रस ग्रीन टी में डाल कर पीने से कैटिंस कम हो जाता हैजिससे पचाने में आसानी होती है।

#10. हल्दी + काली मिर्च
हल्दी का प्रयोग बहुत सारी करी को बनाने में किया जाता है और इसमें जब काली मिर्च मिला दी जाती है तो इससे शरीर में बायोअवेलबिलिटी यानी इन दोनों को साथ में खाने से शरीर में फुर्ती आती है।



Click it and Unblock the Notifications
