Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मोटापा कम करने के लिये खाएं ये 8 प्रोटीन डाइट
टोन्ड बॉडी पाने के लिये हमारी डाइट का बैलेंस होना बहुत जरुरी है। अक्सर लोग जिम में अपने ट्रेनर से एक ही सवाल करते हैं कि अगर मोटापा कम करना है तो क्या खाएं? वहीं कई लोंगो के दिमाग से बॉडी बिल्डिंग का क्रेज नहीं उतरता। अगर आपको अच्छी बॉडी चाहिये और मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरे आहार ग्रहण करने शुरु कर दीजिये।
एक अध्यन के अनुसार 1-3 की उम्र के बीच के बच्चों को 13 ग्राम प्रोटीन रोज़ खाना चाहिए, 4-8 उम्र के बीच के बच्चों को 19 ग्राम, 9-13 वर्ष के बच्चों को 34 ग्राम, और 14-18 उम्र की लड़कियों को 46 ग्राम और लड़कों को 52 ग्राम प्रोटीन का रोज़ सेवन करना चाहिए।
प्रोटीन से ना केवल आपकी भूंख शांत होगी बल्कि बॉडी भी टोन्ड होगी। पर अगर आप नहीं जानते कि प्रोटीन के लिये आपको अपनी डाइट में क्या क्या खाना है तो हम आपकी मदद करेंगे। प्रोटीन वाले आहार के साथ अगर आप कुछ घंटे एक्सरसाइज करेंगे तो आप पाएंगी कि आपकी बॉडी ट्रांसफॉर्म होना शुरु हो जाएगी।

1. ब्रोकली
ब्रोकली को पका कर या फिर कच्चा भी खाया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे उबाल कर खाएंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा। इस हरी सब्जी में लोहा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन B1 और सी, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि पाया जाता है, जो सब्जी को पौष्टिक बनाता है। इसमें लो कैलोरी होने की वजह से वजन भी कम होता है।

2. चना
चनों में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की भी मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। चना दो तरह से वेट कम करने में मदद करता है। एक तो उसमें फाइबर खूब होता है और दूसरा उसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा-भरा महसूस करता है। जो लोग वेट कम करने की कोशिश कर रहे हैं वो अपनी डाइट में कच्चे, भुने या अंकुरित चने जरूर शामिल करें।

3. अंडा
वजन कम करने के लिये अंडे से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। प्रत्येक अंडे में प्रति 6 से 8 ग्राम प्रोटीन सामग्री होती है और 0 प्रतिशत फैट होता है। अंडे को हमेशा उबाल कर ही खाना चाहिये। मसल्स बनाने के लिये आपको एक दिन में 5-6 अंडे तक खाने की जरुरत है। अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन मसल्स बनाने में मदद करता है। अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जिसके कारण 2-3 अंडे खाने से ही आपका पेट भर जाता है और आपको ज्यादा समय तक भूख नहीं लगती है।

4. पनीर
पनीर में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें बिल्कुल भी फैट नहीं होता है इसलिये यह बॉडी बिल्डिंग के लिये अच्छा होता है। चीज में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी 12 होता है जो हमारी कमजोर हडि्डयों को स्ट्रॉन्ग बनाने में मददगार साबित होता है। इसमें दूध से निकाला गया प्रोटीन होता है। इसीलिये बॉडी बिल्डिंग बनाने वाले चीज का प्रयोग खूब करते हैं।

5. नारियल
नारियल से लीवर की भी सुरक्षा होती है। इसमें ढेर सारा प्रोटीन, अमीनो एसिड और threonine पाया जाता है जो कि लीवर को बचाने में मदद करता है।

6. मटर
मटर में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपको पेट के कैंसर से बचता है। यही नहीं मटर में पोटैशियम और मैग्नीशियम दोनों प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही खनिज शरीर के लिए जरूरी हैं। इनमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

7. ओट्स
ओट्स में फैट कम मात्रा में और प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है। इसे आप अपने नाश्ते में खिचड़ी या ओट्स डोसे के रूप में खा सकते हैं। ओट्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, खनिज और विटामिन का सही मिश्रण है और शरीर के लिए बहुत ही स्वस्थ होते है।

8. दाल
100 ग्राम मूंग में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना सस्ता और उम्दा प्रोटीन आपको कहीं नहीं मिलेगा। यही नहीं इसे खाना या यूं कहें पीना बहुत ही आसान है। पका कर लें तो ठीक, भिगो कर खाएं तो अच्छा और अंकुरित खाएंगे तो अच्छे से भी अच्छा।



Click it and Unblock the Notifications
